लाइव न्यूज़ :

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, कहा- इनकी एक ही विचारधारा- मेरी कुर्सी बची रहनी चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2022 15:16 IST

अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे2024 के लोकसभा चुनाव में जनता बिहार में महागठबंधन को उखाड़ फेकेगीः अमित शाहअमित शाह ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा, मुख्यमंत्री की केवल एक ही विचारधारा -मेरी कुर्सी बची रहनी चाहिए

पूर्णियाः केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री बनने की हसरत के चलते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को धोखा दिया और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तथा कांग्रेस से हाथ मिला लिया। शाह ने दावा किया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार की कोई विचाराधारा नहीं है इसलिए उन्होंने जाति आधारित राजनीति के लिए समाजवाद को त्याग दिया।

लोकसभा चुनाव में जनता बिहार में महागठबंधन को उखाड़ फेकेगी

शाह ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘ नीतीश जी, आपने यही 2014 में किया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता बिहार में महागठबंधन को उखाड़ फेकेगी। 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हम सेवा और विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं, स्वार्थ और सत्ता की राजनीति में नहीं। प्रधानमंत्री बनने की हसरत में नीतीश कुमार ने धोखा दिया और अब राजद और कांग्रेस की गोद में जा बैठे हैं।’’

मुख्यमंत्री की केवल एक ही विचारधारा -मेरी कुर्सी बची रहनी चाहिए

अमित शाह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की केवल एक ही विचारधारा है कि -‘‘मेरी कुर्सी बची रहनी चाहिए।’’ शाह बिहार के सीमांचल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं और उनका सांसदों, विधायकों तथा विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है। गौरतलब है कि बिहार में पिछले महीने राजनीतिक उठा-पटक के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता गंवाने के बाद शाह पहली बार राज्य के दौरे पर आए हैं। 

टॅग्स :अमित शाहनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों