आज से गुजरात दौरे पर जायेंगे अमित शाह और राहुल गांधी, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 13, 2018 05:52 AM2018-07-13T05:52:41+5:302018-07-13T05:52:41+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज से गुजरात के दौरे पर हैं। इस बात की जानकारी दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों के द्वारा दी गई है।

amit shah and rahul gandhi will visit gujarat from july 13 to 17 | आज से गुजरात दौरे पर जायेंगे अमित शाह और राहुल गांधी, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

आज से गुजरात दौरे पर जायेंगे अमित शाह और राहुल गांधी, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

गांधीनगर, 13 जुलाई: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज से गुजरात के दौरे पर हैं। इस बात की जानकारी दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों के द्वारा दी गई है।

खबरे के अनुसार भगवान जगन्नाथ की 14 जुलाई को होने वाली यात्रा के लिए अमित शाह शहर में होंगे, इस दौराना वह आम जनता से भी मिल सकते हैं। जबकि राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।  

खबर के अनुसार अमित शाह  यहां जमालपुर इलाके में भगवान जगन्नाथ मंदिर में अगले दिन देवताओं की मंगल आरती करेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  17 जुलाई को गुजरात में होंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव ने यह जानकारी दी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल भावनगर में अलंग शिपयार्ड जाएंगे और जहाज तोड़ने के काम से जुड़े मजदूरों, व्यपारियों और व्यवासायियों के साथ श्रम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 
 
कहा जा रहा है कि राहुल का अमरेली जिला जाने और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें करने का भी कार्यक्रम है। वह भावनगर में अलंग शिपयार्ड जाएंगे और जहाज तोड़ने के काम से जुड़े मजदूरों , व्यपारियों और व्यवासायियों के साथ श्रम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल का अमरेली जिला जाने और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें करने का भी कार्यक्रम है। गौरबतल है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी थी। ऐसे में 2019 में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस गुजरात में दांव खेलेगी। जिसकी तैयारी में राहुल गांधी अभी से डट गए हैं।

Web Title: amit shah and rahul gandhi will visit gujarat from july 13 to 17

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे