लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बढ़ते कोविड-19 के मामलों पर अमित शाह के साथ बैठक में CM केजरीवाल ने रखा ये फॉर्मूला, कहा-मिलकर लड़ेंगे

By स्वाति सिंह | Updated: June 14, 2020 13:53 IST

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना हालात पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ हुई बैठक के बाद कहा कि दिल्ली में कोविड टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। वहीं, दिल्ली सीएम ने कहा कि बैठक सकारात्मक रही।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, CM अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के साथ बैठक की। बैठक में दिल्लीवासियों को तेजी से फैलती महामारी से बचाने के लिए महत्तवपूर्ण निर्णय लिए गए।

नई दिल्लीःराष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली के तीनों नगर निगमों और निगम आयुक्तों व अन्य मौजूद रहे। बैठक के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली सरकार और केंद्रीय सरकार के बीच आज की बैठक सकारात्मक रही, कई अहम फैसले लिए गए। हम कोरोना के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे।'

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक के बाद कहा कि दिल्ली में कोविड टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। अमित शाह ने ट्वीट किया कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मोदी सरकार कटिबद्ध है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अगले दो दिन में कोरोना की टेस्टिंग को बढ़ाकर दो गुना किया जाएगा और 6 दिन बाद टेस्टिंग को बढ़ाकर तीन गुना कर दिया जाएगा। बता दें कि गृह मंत्रालय में चल रही कोरोना वायरस पर समीक्षा बैठक खत्‍म हो गई है। करीब 1 घंटे 20 मिनट की मीटिंग में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई है। आगे की रणनीति को लेकर भी केंद्र और राज्‍य के बीच चर्चा हुई।

दिल्ली में कोरोना के लगभग 36 हजार मामले  

दिल्ली में संक्रमण के 36 हजार मामले सामने आ चुके हैं जबकि अब तक इस महामारी से राजधानी में 1200 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद संक्रमण के मामले में दिल्ली देश में तीसरे स्थान पर है। राजधानी में कोविड-19 की स्थिति से निपटने के तरीकों और अस्पतालों में मरीजों के लिये बिस्तरों की उपलब्धता नहीं होने व प्रयोगशालाओं में जांच में आ रही मुश्किलों को लेकर अलग-अलग वर्गों द्वारा आलोचना हो रही है। 

घर-घर जाकर हर एक व्यक्ति का होगा स्वास्थ्य सर्वे

अमित शाह ने कहा कि साथ ही कुछ दिन के बाद कंटेंमेंट जोन में हर पोलिंग स्टेशन पर टेस्टिंग की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली के छोटे अस्पतालों तक कोरोना के लिए सही जानकारी और दिशानिर्देश देने के लिए मोदी सरकार ने AIIMS में टेलीफोनिक गाइडेंस के लिए वरिष्ठ डॉक्टर्स की एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया है जिससे नीचे तक सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों का संचार किया जा सके। इसका हेल्पलाइन नं। कल जारी हो जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली के कन्टेनमेंट जोन में कॉन्टैक्ट मैपिंग अच्छे से हो पाए इसके लिए घर-घर जाकर हर एक व्यक्ति का व्यापक स्वास्थ्य सर्वे किया जायेगा, जिसकी रिपोर्ट 1 सप्ताह में आ जाएगी। साथ ही अच्छे से मॉनिटरिंग हो, इसके लिए वहां हर व्यक्ति के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाई जाएगी।

अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को इस महामारी से लड़ने के लिए आवश्यक संसाधन जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर और अन्य सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पुर्णतः आश्वस्त किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए