लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के AIIMS में भर्ती, हाल में ही कोरोना से हुए थे ठीक

By स्वाति सिंह | Updated: August 18, 2020 10:57 IST

14 अगस्त को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना की रिपार्ट निगेटिव आई थी। अमित शाह कोरोना निगेटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह को सोमवार रात नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है।यहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सोमवार रात नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। मालूम हो कि बीते हफ्ते अमित शाह ने कोरोना से जंग जीती है। जहां डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में डॉक्टर्स की टीम उनके हालात पर नजर बनाए हुए है।

बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह को देर रात करीब 2 बजे एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें पुराने प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में एक टीम उनकी देखभाल में लगी है। उन्हें हल्का बुखार था। इसके बाद ही उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया है।

14 अगस्त को नेगेटिव आई थी कोरोना रिपोर्ट 

14 अगस्त को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना की रिपार्ट निगेटिव आई थी। अमित शाह कोरोना निगेटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। इसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी और उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई थी। कल रात उन्हें हल्का बुखार था। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

2 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

अमित शाह मेदांता अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 2 अगस्त को भर्ती हुए थे। शाह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आम लोगों से लेकर बड़ी हस्तियों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना किया था। 12 दिन बाद यानी 14 अगस्त को अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

टॅग्स :अमित शाहकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील