लाइव न्यूज़ :

चीन के लिए पर्यटक वीजा को लेकर सामने आया विदेश मंत्रालय का बयान, कहा- अभी समय सही नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 28, 2022 17:52 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि मंत्रालय शंघाई जैसे चीनी शहरों में कोविड-19 की स्थिति से अवगत है। ऐसे में यह चीन के लिए पर्यटक वीजा जारी करने के लिए फिर से शुरू करने का उपयुक्त समय नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह चीन के लिए पर्यटक वीजा जारी करने के लिए फिर से शुरू करने का उपयुक्त समय नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि चीन ने स्वयं हमें वीजा जारी नहीं किया है।

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि हम शंघाई जैसे चीनी शहरों में कोविड-19 की स्थिति से अवगत हैं। चीन के लिए पर्यटक वीजा जारी करने के लिए फिर से शुरू करने का उपयुक्त समय नहीं है। चीन ने स्वयं हमें वीजा जारी नहीं किया है। यह साल 2020 से निलंबित है। चीन के लिए पर्यटक वीजा जारी करने पर चर्चा करने का सही समय नहीं है। बता दें कि चीन में तेजी से कोरोना वायरस संक्रमण केनमले बढ़ रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। कुल मामलों में से एक तिहाई मामले स्कूल से संबंधित बताए जा रहे हैं। ऐसे में साप्ताहिक न्यूक्लिक एसिड परीक्षण शुरू कर दी गई है। बता दें कि चीन ने बीते मंगलवार को बीजिंग में दो करोड़ दस लाख लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने के आदेश दिए थे। एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले देश में 35 लाख लोगों की जांच के आदेश दिए गए थे,जिनमें से 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं शंघाई में 52और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई थी। 

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे पर टिप्पणी करने का पाकिस्तान को कोई अधिकार नहीं है। रिपोर्टर के सवाल 'पाकिस्तान को लेकर भारत के रुख में बदलाव' पर उन्होंने कहा कि हमारा रुख बहुत सीधा है कि ऐसा एक माहौल हो जिसमें आतंकवाद न हो, ऐसे माहौल में ही बातचीत हो सकती है। हमारा मुख्य मुद्दा हमेशा यही रहा है, ये हमारी जायज मांग है। इसमें कोई बदलाव नहीं है।

टॅग्स :चीनशंघाईMinistry of External Affairs Spokespersonकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप