लाइव न्यूज़ :

नागरिक संशोधन विधेयक पर पूर्वोत्तर राज्यों में विरोध के बीच कश्मीर से अर्धसैनिक बलों को असम भेजने की तैयारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 15:06 IST

रिपोर्ट्स के अनुसार सुरक्षाबलों को असम पहुंचाने के लिए एक स्पेशल ट्रेन भी शुरू की गई है। साथ ही गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ की सात कंपनियों के मणिपुर भेजे जाने के पूर्व के आदेश को भी रद्द किया है

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को हटाने का काम शुरूकरीब 20 कंपनियों को जम्मू-कश्मीर से असम भेजा जा सकता है, एक स्पेशल ट्रेन की भी शुरुआत

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को हटाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों को इस नये केंद्र शासित प्रदेश में रखा गया था। हालांकि, सूत्रों के अनुसार अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 10 कंपनियों को जम्मू-कश्मीर से असम भेजा जा रहा है। 

न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि करीब 20 कंपनियों को जम्मू-कश्मीर से असम भेजा जा सकता है। अर्धसैनिक बलों को असम उस अवधि में भेजा जा रहा है जब नागरिक संशोधन विधेयक को लेकर कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी विरोध हो रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार सुरक्षाबलों को असम पहुंचाने के लिए एक स्पेशल ट्रेन भी शुरू की गई है। साथ ही गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ की सात कंपनियों के मणिपुर भेजे जाने के पूर्व के आदेश को भी रद्द किया है और इन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असम भेजे जाने की तैयारी है। केंद्र ने इसी साल अगस्त में आर्टिकल-370 हटाए जाने को लेकर जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त बल तैनात किए थे।

सरकार के अनुसार कानून-व्यवस्था को बरकरार रखने के मामले में पुलिस की गोली से जम्मू-कश्मीर में किसी शख्स की जान नहीं गई। गृह मंत्रालय की संसद में कहा गया, 'इस दौरान 197 लोग कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं में घायल हुए। इसी अवधि में आतंक से जुड़ी घटनाओं में सुरक्षाबल के तीन जवान और 17 नागरिक मारे गये। वहीं, 129 लोग भी घायल हुए।'

टॅग्स :असमजम्मू कश्मीरनागरिकता संशोधन बिल 2019सीआरपीएफधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?