लाइव न्यूज़ :

Google Doodle: हाथ कैसे धोना चाहिए, इस शख्स ने बताया था सबसे पहले, गूगल ने खास डूडल से किया याद

By विनीत कुमार | Updated: March 21, 2020 09:30 IST

Google Doodle: दुनिया भर में कोरोना के कहर के बीच गूगल ने डॉ. इग्नाज सेमेल्विस को याद किया है। डॉ. सेमेल्विस ने ही सबसे पहले हाथ धोने के फायदे के बारे में बताया था।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल ने हंगरी के फिजिशियन डॉ. इग्नाज सेमेल्विस को किया याद 19वीं सदी के मध्य में . इग्नाज सेमेल्विस ने हाथ धोने के फायदे के बारे में बताया था

पूरी दुनिया में आज कोरोना वायरस के लगातार फैल रहे संक्रमण की चर्चा है। वैज्ञानिक और डॉक्टर इसके टीके और इलाज को लेकर लगातार शोध कर रहे हैं। इस बीच गूगल ने आज हंगरी के फिजिशियन डॉ. इग्नाज सेमेल्विस (Dr. Ignaz Semmelweis) पर एक खास डूडल बनाया है।  

फिलहाल कोरोना से बचाव ही इसका उपचार है। इसमें भी सबसे खास लगातार हाथ धोते रहने की बात कही जा रही है। जानकारों के अनुसार हर कुछ देर में हाथ धोते रहना इस संक्रमण से बचने का सबसे बड़ा हथियार है। दुनिया भर की सरकारे विज्ञापनों और दूसरे तरीकों से लोगों को सही तरीके से हाथ धोने के बारे में बता रही हैं। 

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सबसे पहले किसने सही तरीके से हाथ धोने और वायरस-बैक्टेरिया आदि से बचे रहने की सलाह दी थी। गूगल आज अपने खास डूडल से इन्हें ही याद कर रहा है। 

गूगल कर रहा है डॉ. इग्नाज सेमेल्विस को याद

19वीं सदी के मध्य में एक ऐसा समय था जब समाज में हाथ धोने की प्रथा नहीं थी। डॉक्टर भी हाथ नहीं धोते थे। उस समय मां बनने वाली औरतें और नवजात बच्चे एक अज्ञात बीमारी के कारण तेजी से मर रहे थे। डॉ. इग्नाज ने तब हाथ धोने की बात की पहल की। उन्होंने पाया कि डॉक्टर और दूसरे स्टाफ अनजाने में ही बैक्टीरिया के संक्रमण फैला रहे थे।

शुरू में डॉ. इग्नाज की पहल को कई लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि, जहां ये व्यवस्था लागू हुई, वहां इसका लाभ भी नजर आने लगा। बाद में इन्हें ही हाथ साफ करने के फायदे की खोज करने के लिए जाना गया। डॉ. इग्नाज का जन्म हंगरी में 1 जुलाई 1818 को हुआ था। उन्होंने वियाना यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी।

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष