लाइव न्यूज़ :

अमेरिकन एयरलाइन ने तीन दिनों में 1400 उड़ानें रद्द तो 1000 उड़ानों में देरी की, जानिए कौन से कारण रहे जिम्मेदार

By विशाल कुमार | Updated: October 31, 2021 10:43 IST

अमेरिकी एयरलाइन ने कहा कि उसने शनिवार को 551 उड़ानें, रविवार को 480 उड़ानें रद्द कीं, इसके अलावा शुक्रवार को 376 उड़ानें रद्द की गईं.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकन एयरलाइंस ने वीकेंड में 1,400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं.शनिवार को 551, रविवार को 480 और शुक्रवार को 376 उड़ानें रद्द की गईं.अमेरिकन एयरलाइन ने शुक्रवार से 1,000 से अधिक उड़ानों में देरी की है.

शिकागो: अमेरिकन एयरलाइंस ने शनिवार को कहा कि उसने कर्मचारियों की कमी और खराब मौसम के कारण वीकेंड में 1,400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी एयरलाइन ने कहा कि उसने शनिवार को 551 उड़ानें, रविवार को 480 उड़ानें रद्द कीं, इसके अलावा शुक्रवार को 376 उड़ानें रद्द की गईं.

फ्लाइट ट्रैकिंग साइट, फ्लाइटअवेयर ने कहा कि अमेरिकन एयरलाइन ने शुक्रवार से 1,000 से अधिक उड़ानों में देरी की है.

छुट्टियों के लिए की जाने वाली यात्राओं को देखते हुए विमानन कंपनियां और अधिक कर्मचारियों को नियुक्ति करने की तैयारी कर रही हैं.

अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा कि वह सभी परिचालनों में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रही है, जिसमें लगभग 1,800 फ्लाइट अटेंडेंट छुट्टी से लौट रहे हैं और 600 से अधिक नए फ्लाइट अटेंडेंट दिसंबर के अंत तक आ रहे हैं.

इस महीने की शुरुआत में, साउथवेस्ट ने फ्लोरिडा में खराब मौसम और हवाई यातायात के मुद्दों को जिम्मेदार ठहराते हुए तीन दिन की अवधि में लगभग 2,400 उड़ानें रद्द कर दी थीं. अब वह भी इस साल के अंत तक पांच हजार कर्मचारियों की नियुक्ति पर काम कर रहा है.

टॅग्स :अमेरिकाहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों