लाइव न्यूज़ :

एएमसी ने पोलियो टीके के लिए अफगानिस्तान से आये व्यक्तियों की जानकारी मांगी

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:36 IST

Open in App

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में नगर निगम ने यहां हवाईअड्डा प्राधिकरण को अफगानिस्तान से शहर की यात्रा करने वाले लोगों के बारे में विवरण साझा करने का निर्देश दिया है ताकि बचाव के कदम के तौर पर उन्हें पोलियो के टीके लगाए जा सकें। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी। अधिकारी ने कहा कि औरंगाबाद नगर निगम (एएमसी) ने हवाईअड्डा प्राधिकारियों को पत्र लिखकर अफगानिस्तान से यात्रा करने वाले लोगों के नाम, पते और संपर्क विवरण दैनिक आधार पर साझा करने का निर्देश दिया है।इस महीने की शुरुआत में तालिबान के अफगानिस्तान में कब्जे के बाद से लोगों ने अफगानिस्तान से पलायन करना शुरू कर दिया है और यहां तक ​​कि देश में काम करने वाले भारतीय भी भारत लौट रहे हैं।अफगानिस्तान और पाकिस्तान दुनिया के केवल दो ऐसे देश हैं जहां पोलियो के मामले अभी भी सामने आते हैं।नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नीता पडलकर ने कहा, ‘‘हमने सुना है कि लगभग 400 यात्री अफगानिस्तान से भारत आए हैं। हालांकि, हमें नहीं पता कि वे आगे कहां की यात्रा करेंगे। यदि वे कनेक्टिंग फ्लाइट से औरंगाबाद आते हैं, तो इसकी आशंका है कि वे टीकाकरण से छूट जाएं। इसलिए, हमने अफगानिस्तान से आने वाले यात्रियों का विवरण मांगा है।’’उन्होंने कहा कि पोलियो के टीके मौखिक रूप से और इंजेक्शन के माध्यम से सभी यात्रियों को दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी