लाइव न्यूज़ :

Amazon पर बिक रहे पायदान में बना है स्वर्ण मंदिर, DSGMC ने जताई आपत्ति भेजा नोटिस

By मेघना वर्मा | Updated: December 20, 2018 11:40 IST

स्वर्ण मंदिर बनाकर पायदान बेचे जाने की इस घटना से पूरे सिख समुदाय और डीएसजीएसमी आपत्ती जता रहा है।

Open in App

इंडिया के बड़े ऑनलाइन शॉपिंग ब्रांड Amazon पर एक पायदान बिक रहा है। इस पायदान के ऊपर अमृतसर का स्वर्ण मंदिर बना है। इसके चलते दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की तरफ से बुधवार को रिटेल कंपनी अमेजॉन को कानूनी नोटिस भेजा है। ऐसा पहली बार नहीं है कि डीएसजीएमसी ने पहली बार रिटेल कंपनी को नोटिस भेजा है इससे पहले भी कई मामलों में नोटिस भेज चुका है। इस मामले पर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने भी नाराजगी जताई है। 

इस नोटिस में कहा गया कि 24 घंटे के भीतर इन उत्पादों की बिक्री पर रोका जाए और धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए सिख संगत से माफी मागने को कहा गया है। आपको बता दें कि डीएसजीएमसी के कार्यकारी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और सचिव मनजिदंर सिंह सिरसा की तरफ से यह नोटिस जारी की गई थी। 

400 साल पहले हुआ था निर्माण

जारी किए गए नोटिस को तत्काल प्रभाव से कनाडा एमेजॉन के मुख्यालय भेज दिया गया है। कानूनी सेल के प्रमुख जसविंदर सिंह ने कहा कि स्वर्ण मंदिर का निर्माण 400 साल पहले सिख गुरुओं की तरफ से किया गया था जो पूरे सिख समुदाय के लिए आस्था का मुख्य केंद्र है। पूरे सिख समुदाय के लिए आस्था का मुख्य केंद्र है। 

वहीं वकील मनप्रीत कौर ने कहा कि किसी भी व्यापार में या उत्पाद में बिक्री के लिए इस तस्वीर का प्रयोन नहीं किया जा सकता। स्वर्ण मंदिर बनाकर पायदान बेचे जाने की इस घटना से पूरे सिख समुदाय और डीएसजीएसमी आपत्ती जता रहा है। उन्होंने कहा है कि अगर नोटिस के बाद इसकी बिक्री पर रोक नहीं लगाया गया तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 

डीएसजीएमसी के कानून सेल के प्रमुख जसविंदर सिंह जौली ने इस मामले पर कनाडा के सिख मंत्रियों व सांसदों से संज्ञान लेने की भी अपील की है। वहीं सिख संगठन ने कहा है की पायदान पर स्वर्म मंदिर की तस्वीर होना अपमानजनक है। अपने एख बयान में कहा गया कि कुछ विक्रता अमेजन पर स्वर्ण मंदिर की तस्वीर के साथ पायदान और कालीन और टॉयलेट सीट कवर तक बेच रहे हैं। 

सिख कोएलिशन के सिम सिंह ने पत्र में कहा है, '' हमें पता चला है कि कई विक्रेता आपके प्लेटफॉर्म पर ऐसी उत्पाद पोस्ट डाल रहे हैं जिन पर स्वर्ण मंदिर की और पूरब की संस्कृति की आध्यात्मिक छवियां हैं।'' उन्होंने कहा की किसी की भी धार्मिक भावना आहत करना जुर्म है।   

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो