लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बारिश की वजह से रोकी गई अमरनाथ यात्रा दोबारा शुरू, मौसम में हुआ सुधार

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 28, 2018 15:14 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यात्रा को लेकर गंदरबल के एसएसपी फयाज अहमद का कहना है कि मौसम की स्थित में सुधार हो गया है, जिसके बाद तीर्थयात्रा बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को आगे बढ़ने के निर्देश दे दिए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जून: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। इसके बाद जब मौसम सही हुआ तो दोबारा यात्रा को शुरू किया गया है। दरअसल, जम्मू बेस कैंप से कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार (27 जून) को अमरनाथ यात्रा की शुरुआत की गई थी, लेकिन कश्मीर में हो रही भारी बारिश के कारण गुरुवार को कुछ देर के लिए यात्रा को रोका गया था।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यात्रा को लेकर गंदरबल के एसएसपी फयाज अहमद का कहना है कि मौसम की स्थित में सुधार हो गया है, जिसके बाद तीर्थयात्रा बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को आगे बढ़ने के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए हम एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भेज रहे हैं। 

वहीं, बता दें अधिकारियों ने जम्मू से निकले श्रद्धालुओं के जत्थे को पहलगांव बेसकैंप पर रोका था, जबकि श्रीनगर से रवाना हुए श्रद्धालुओं को बालटाल बेसकैंप पर रोका गया था। 

इधर, मौसम विभाग ने अमरनाथ यात्रा वाले इलाके को अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। बुधवार की रात से हो रही बारिश की वजह से बालटाल बेस कैंप में पानी भर गया। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरा भी मंडरा रहा है। 

आजतक की खबर के अनुसार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से लश्कर के 20 आतंकियों का एक ग्रुप बालटाल में घुसपैठ कर सकता है। जिसकी वजह से खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है।  20 आतंकियों के इस ग्रुप में लश्कर के खूंखार आतंकी शामिल होने बताए जा रहे हैं। 

सीआरपीएफ के कमांडो अमरनाथ यात्रा पर अलग-अलग जगहों से ड्रोन से नजर बनाए हुए हैं। इन ड्रोन को पहाड़ी इलाके की तरफ से उड़ाया जा रहा है, ताकि अगर आतंकी घुसपैठ कर सड़क की तरफ आने की कोशिश करते हैं तो उनपर नजर रखा जाए।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी