लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yarta 2023:  बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जारी अमरनाथ यात्रा के दौरान दो और श्रद्धालुओं की मौत, जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर 36

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2023 20:14 IST

Amarnath Yarta 2023: अधिकारियों ने बताया कि दोनों श्रद्धालु राजस्थान के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान फतेह लाल मनेरिया (गुफा मंदिर में मौत) और मांगी लाल (बालटाल आधार शिविर में मौत) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों की उम्र 60 साल थी। मनेरिया की मौत दिल के दौरे से हुई।लाल की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Amarnath Yarta 2023: दक्षिण कश्मीर हिमालय के पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जारी अमरनाथ यात्रा के दौरान दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसी के साथ अमरनाथ यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर 36 हो गई है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों श्रद्धालु राजस्थान के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान फतेह लाल मनेरिया (गुफा मंदिर में मौत) और मांगी लाल (बालटाल आधार शिविर में मौत) के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 60 साल थी। अधिकारी ने बताया कि मनेरिया की मौत दिल के दौरे से हुई जबकि लाल की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

इन दोनों की मौत के बाद इस साल यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 36 हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, अमरनाथ तीर्थयात्रियों और वहां तैनात सुरक्षा बलों को ऊंचाई पर कम ऑक्सीजन होने के कारण हृदय गति रुकने का खतरा होता है, जो कि यात्रा के दौरान मृत्यु के सबसे आम कारणों में से एक है।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण