लाइव न्यूज़ :

हरीश रावत ने दी नसीहत तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी किया पलटवार, बोले- पंजाब कांग्रेस की स्थिति दयनीय

By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:22 IST

हरीश रावत ने शुक्रवार को देहरादून में संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि भाजपा यदि राज्य में अमरिंदर सिंह को अपना मुखौटा बनाने की कोशिश करती है तो कैप्टन को इसे खारिज कर देना चाहिए। हरीश रावत ने साथ ही कहा था कि अमित शाह से मुलाकात अमरिंदर सिंह की धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल खड़े करती है।

Open in App
ठळक मुद्देअमरिंदर सिंह ने हरीश रावत पर पलटवार करते हुए पंजाब में कांग्रेस की स्थिति को दयनीय बताया है।अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा देने से तीन हफ्ते पहले ही उन्होंने इस्तीफे की पेशकश सोनिया गांधी के सामने की थी।दुनिया ने मेरे साथ हुए अपमान को देखा और फिर भी श्रीमान रावत इसके उलट दावे कर रहे हैं: अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपनी धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल उठाये जाने के कुछ ही घंटों बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता हरीश रावत पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका यह बयान पार्टी की दयनीय हालत के चलते आया है।

सिंह ने खुद के दबाव में होने की रावत की टिप्पणी की हंसी उड़ाते हुए यहां एक बयान में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा देने से तीन हफ्ते पहले, मैंने (कांग्रेस अध्यक्ष) सोनिया गांधी को अपने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने मुझे पद पर बने रहने को कहा था।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से उन पर सिर्फ कांग्रेस के प्रति निष्ठावान होने का दबाव था क्योंकि इसके चलते ही वह बार-बार अपमान को सहन कर रहे थे।

हरीश रावत ने अमरिंदर सिंह के बारे में क्या कहा था?

पंजाब कांग्रेस प्रभारी रावत ने शुक्रवार को देहरादून में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा यदि राज्य में अमरिंदर सिंह को अपना मुखौटा बनाने की कोशिश करती है तो उन्हें (सिंह को) इसे खारिज कर देना चाहिए। दरअसल, सिंह ने कहा था कि वह पार्टी छोड़ देंगे क्योंकि वह काफी अपामानित किये गये हैं।

रावत ने कहा कि (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह जैसे भाजपा नेताओं से सिंह की नजदीकी उनकी धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल खड़े करती है।

रावत के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा कि यहां तक कि उनके कटु आलोचक और दुश्मन भी इस बारे में उनकी सत्यनिष्ठा पर संदेह नहीं जताएंगे।

सिंह ने कहा, ‘‘लेकिन मैं अब हैरान नहीं हूं कि रावत जैसे कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता मेरी धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यह बिल्कुल जाहिर है कि जिस पार्टी में मैंने कई वर्षों तक निष्ठा के साथ सेवा दी, वहां अब मुझ पर विश्वास नहीं रहा और मेरा सम्मान नहीं रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी ने अब पंजाब में खुद को जिस दयनीय हालत में पाया है, यह टिप्पणी उसी के चलते आई है...।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक से महज कुछ घंटे पहले जिस अपमानजनक तरीके से उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया, वह सार्वजनिक रिकार्ड का एक विषय है।

कांग्रेस में मेरे अपमान को पूरी दुनिया ने देखा है

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया ने मेरे साथ हुए अपमान को देखा और फिर भी श्रीमान रावत इसके उलट दावे कर रहे हैं।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘यदि यह उस वक्त अपमान नहीं था तो और क्या था?’’

सिंह ने कहा कि रावत को खुद को उनकी जगह रख कर देखना चाहिए, तब शायद ‘‘वह महसूस करेंगे कि पूरा प्रकरण कितना अपमानजनक था। ’’

उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि रावत ने हाल में एक सितंबर को स्पष्ट रूप से कहा था कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव सिंह के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे और उन्हें हटाने का पार्टी आलाकमान का कोई इरादा नहीं है।

सिंह ने इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनसे मिलने से इनकार कर दिया था।

उन्होंने रावत की इस टिप्पणी को सिरे से खारिज कर दिया कि वह (सिंह) शाह से मिलने के बाद अपमान के सिद्धांत का प्रचार कर रहे हैं।

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहहरीश रावतकांग्रेसCharanjit Singh Channiपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?