लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कांग्रेस को झटका, लोकसभा चुनाव से पहले विधायक अल्पेश ठाकोर ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 10, 2019 18:33 IST

लोकसभा चुनाव 2019: गुजरात में कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका देते हुए ठाकोर सेना के प्रत्याशी का प्रचार करने का ऐलान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव से पहले अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।अल्पेश ठाकोर गुजरात में एक ओबीसी नेता के रूप में उभरने के बाद वह 2017 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे।

गुजरात में कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर ने लोकसभा चुनाव 2019 के पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अल्पेश ठाकोर गुजरात के राधनपुर से विधायक हैं। अल्पेश विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अल्पेश ठाकोर पाटन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने उनको टिकट नहीं दिया। कांग्रेस ने पाटन लोकसभा सीट से पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को टिकट दी है। 

गुजरात में कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका देते हुए ठाकोर सेना के प्रत्याशी का प्रचार करने का ऐलान किया था। अल्पेश ठाकोर गुजरात में एक ओबीसी नेता के रूप में उभरने के बाद वह 2017 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। पाटन जिले में राधानपुर सीट से चुनाव जीते थे।

खबर है कि अल्पेश ठाकोर की कांग्रेस के प्रांतीय नेतृत्व से बिहार के मुद्दे पर अनबन हो गई थी। इसी बीच उनसे बीजेपी नेताओं ने संपर्क बनाया और यह भी खबर उड़ी कि अल्पेश कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वाले हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरात लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?