लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डॉ कफील खान की जल्द रिहाई का दिया आदेश, CAA के विरोध में 'भड़काऊ' भाषण के लिए हुए थे गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: September 1, 2020 10:59 IST

डॉक्टर कफील खान फिलहाल मथुरा की जेल में बंद हैं। कोर्ट ने उनकी जल्द रिहाई के आदेश दिए हैं। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबद हाईकोर्ट ने डॉ कफील खान की तुरंत रिहाई के आदेश दिएसीएए के विरोध में अलीगढ़ में भाषण के बाद उन्हें मुंबई से गिरफ्तार किया गया था

इलाहाबद हाईकोर्ट ने डॉ कफील खान की तुरंत रिहाई के आदेश दिए हैं। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत  नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ भाषण के बाद हिरासत में लिया गया था। चीफ जस्टिस गोविंद माथुर और जस्टिस सौमित्र दयाल सिंह की पीठ ने डॉक्टर कफील की मां नुजहत परवीन की याचिका पर यह आदेश पारित किया।

याचिका के मुताबिक, डॉक्टर कफील को एक अदालत की ओर से जमानत दे दी गई थी और उन्हें जमानत पर रिहा किया जाना था। हालांकि चार दिनों तक उन्हें रिहा नहीं किया गया और बाद में उन पर रासुका लगा दिया गया। इसलिए उनकी हिरासत अवैध है। 

डॉक्टर कफील खान ने सीएए के विरोध के दौरान 13 दिसंबर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कथित तौर पर एक भाषण दिया था। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उस भाषण को भड़काऊ मानकर उनपर रासुका लगाया गया था। 

मुंबई से किया गया था गिरफ्तार

डॉक्टर कफील को अलीगढ़ के सिविल लाइंस पुलिस थाना में दर्ज मामले में 29 जनवरी को मुंबई हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। इसी साल 10 फरवरी को अलीगढ़ सीजेएम कोर्ट ने जमानत के आदेश दिए थे लेकिन उनकी रिहाई से पहले उन पर NSA लगा दिया गया। ऐसे में वो जेल से बाहर नहीं आ सके।

13 दिसंबर को दायर की गई एफआईआर में ये आरोप लगाए गए कि कफील खान ने विश्वविद्यालय में भड़काऊ भाषण दिए और धार्मिक भावनाओं को भड़काया।

कोर्ट ने हालांकि उनकी रिहाई के आदेश देते हुए कहा, 'पूरे भाषण को पढ़ने के बाद पहली दृष्टि में ऐसा नहीं लगता कि उन्होंने किसी तरह की हिंसा को भड़काने की कोशिश की। ऐसा लगता है कि जिला मजिस्ट्रेट ने उनके भाषण की असल मकसद को दरकिनार कर कुछ चुनिंदा बातों और कहावतों पर गौर किया।'

इससे पहले साल 2017 में गोरखपुर के एक सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 60 बच्चों की मौते की घटना के बाद कफील खान को निलंबित किया गया था और उनकी कथित भूमिका के लिए जेल भी भेजा गया था। हालांकि, पिछले ही साल सितंबर में यूपी सरकार की एक रिपोर्ट में उन्हें इस घटना से जुड़े आरोपों से मुक्त पाया गया। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टइलाहाबादउत्तर प्रदेशअलीगढ़अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र