लाइव न्यूज़ :

यूपी: 10 सिखों को आतंकी बताकर फर्जी मुठभेड़ करने के आरोपी 34 पुलिसवालों को हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार किया

By विशाल कुमार | Updated: May 26, 2022 16:40 IST

12 जुलाई 1991 को उत्तर प्रदेश पुलिस की पीलीभीत जिले की एक टीम ने 10 सिख युवकों को तीन भाग बांटकर आतंकवादी बताकर मार डाला था। पुलिसकर्मियों पर 10 युवकों की हत्या के आरोप में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे12 जुलाई 1991 को उत्तर प्रदेश पुलिस ने 10 सिख युवकों कोआतंकवादी बताकर मार डाला था।हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी बर्बर और अमानवीय हत्या में शामिल थे।

लखनऊ: एक महत्वपूर्ण आदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने 1991 में एक कथित फर्जी मुठभेड़ में आतंकवादी बताते हुए 10 सिखों की हत्या करने के आरोपी पीएसी के 34 पुलिसकर्मियों और हवलदारों को पिछले हफ्ते जमानत देने से इनकार कर दिया।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी निर्दोष लोगों को आरोपी बताते हुए बर्बर और अमानवीय हत्या में शामिल थे।

बता दें कि, 12 जुलाई 1991 को उत्तर प्रदेश पुलिस की पीलीभीत जिले की एक टीम ने सुबह करीब 09-10 बजे पीलीभीत के पास यात्रियों/तीर्थयात्रियों से भरी एक बस को रोका।

उन्होंने तीर्थयात्रियों की बस से 10-11 सिख युवकों को उतारा और उन्हें अपनी नीली रंग की बस (पुलिस बस) में बिठाया। इसके साथ ही कुछ पुलिसकर्मी शेष यात्रियों / तीर्थयात्रियों (बच्चों, महिलाओं और बूढ़े) के साथ बस में बैठ गए।

इसके बाद शेष यात्री/तीर्थयात्री पुलिस कर्मियों के साथ दिन भर तीर्थयात्रियों की बस में इधर-उधर घूमते रहे और उसके बाद रात में पुलिसकर्मी पीलीभीत के एक गुरुद्वारे में बस को छोड़ गए।

जबकि तीर्थयात्रियों की बस से नीचे उतरे 10 सिख युवकों को पुलिसकर्मियों ने तीन भाग बांटकर आतंकवादी बताकर मार डाला। पुलिसकर्मियों पर 10 युवकों की हत्या के आरोप में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 11वां बच्चा था, जिसके ठिकाने का पता नहीं चला और उसके माता-पिता को राज्य द्वारा मुआवजा दिया गया था।

शुरुआत में घटना की जांच जिला पीलीभीत की स्थानीय पुलिस द्वारा की गई थी और स्थानीय पुलिस द्वारा एक क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने तथाकथित मुठभेड़ से संबंधित घटनाओं की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएनकाउंटरक्राइमup policeAllahabad High Court
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप