नवंबर के मध्य तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की सभी बाधाओं को दूर किया जा सकता है: विहिप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 19, 2019 07:15 PM2019-09-19T19:15:25+5:302019-09-19T19:15:25+5:30

विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि शीर्ष अदालत का आदेश सभी पक्षों को अपनी दलीलें पेश करने का अवसर सुनिश्चित करता है और ‘‘कोई भी मामले को लम्बा नहीं खींच सकता है।’’ विहिप आदेश के लिए न्यायालय को धन्यवाद देती है और उम्मीद है कि सभी बाधाओं को दूर किया जा सकता है।

All obstacles to build Ram temple in Ayodhya can be overcome by mid-November: VHP | नवंबर के मध्य तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की सभी बाधाओं को दूर किया जा सकता है: विहिप

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई पूरी करने के लिये बुधवार को 18 अक्टूबर तक की समयसीमा निर्धारित कर दी।

Highlightsरोजाना हो रही सुनवाई 18 अक्टूबर तक पूरी की जाये ताकि न्यायाधीशों को फैसला लिखने के लिये करीब चार सप्ताह का समय मिल सके।शीर्ष अदालत के इस कदम से 130 साल से भी अधिक पुराने अयोध्या विवाद में नवंबर के मध्य तक फैसला आने की संभावना बढ़ गयी है।

विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को अयोध्या भूमि विवाद में सभी दलीलों को पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित करने के लिए उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद दिया और कहा कि नवंबर के मध्य तक राम मंदिर के निर्माण में सभी बाधाओं को हटाया जा सकता है।

उच्चतम न्यायालय ने राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई पूरी करने के लिये बुधवार को 18 अक्टूबर तक की समयसीमा निर्धारित कर दी। शीर्ष अदालत के इस कदम से 130 साल से भी अधिक पुराने अयोध्या विवाद में नवंबर के मध्य तक फैसला आने की संभावना बढ़ गयी है।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि शीर्ष अदालत का आदेश सभी पक्षों को अपनी दलीलें पेश करने का अवसर सुनिश्चित करता है और ‘‘कोई भी मामले को लम्बा नहीं खींच सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विहिप आदेश के लिए उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद देती है और उम्मीद है कि नवंबर के मध्य तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की सभी बाधाओं को दूर किया जा सकता है।’’

शीर्ष अदालत ने इस मामले में शनिवार को भी सुनवाई करने का प्रस्ताव रखा और साथ ही यह भी कहा कि संबंधित पक्षकार यदि चाहें तो मध्यस्थता के माध्यम से इस विवाद का सर्वमान्य समाधान करने के लिये स्वतंत्र हैं और वे ऐसा समाधान उसके समक्ष पेश कर सकते हैं।

परंतु शीर्ष अदालत ने दोनों ही पक्षों के वकीलों से कहा कि वह चाहती है कि इस मामले की रोजाना हो रही सुनवाई 18 अक्टूबर तक पूरी की जाये ताकि न्यायाधीशों को फैसला लिखने के लिये करीब चार सप्ताह का समय मिल सके। 

Web Title: All obstacles to build Ram temple in Ayodhya can be overcome by mid-November: VHP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे