लाइव न्यूज़ :

बडगाम से अल-बद्र का आतंकवादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 24, 2021 19:17 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 अप्रैल जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले से सुरक्षा बलों ने अल-बद्र नामक संगठन से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि आतंकवादी की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर सुरक्षा बलों में मध्य कश्मीर के चरार-ए-शरीफ क्षेत्र स्थित नागबल गांव में तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि इलाके में तलाशी के दौरान, आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया जो हाल में अल-बद्र में शामिल हुआ था।

प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी की पहचान गुलज़ार अहमद भट के रूप में हुई है जो दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले स्थित बाथपोरा अरवानी का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दहशतगर्द सीमा पार पाकिस्तान में बैठे अल-बद्र के आकाओं के करीबी संपर्क में था और दक्षिण कश्मीर में संगठन का सक्रिया आतंकवादी था।

प्रवक्ता ने बताया कि उसके पास से एक चीन निर्मित पिस्तौल, एक मैगजीन, पिस्तौल की 14 गोलियां, एके राइफल की दो मैगजीन, एके राइफल की 58 गोलियां और अल बद्र की आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ मामल दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग!