लाइव न्यूज़ :

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया 3 मई को, इस दिन अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये सामान, धन से जुड़ी कामना होगी पूरी

By रुस्तम राणा | Updated: May 1, 2022 14:11 IST

माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोने अथवा चांदी के आभूषण अवश्य ही खरीदकर घर ले जाना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं भी कर पा रहे हैं तो धातु से बनी कोई भी छोटी-मोटी वस्तु खरीदकर घर अवश्य लें जाएं।

Open in App

Akshaya Tritiya 2022: इस साल अक्षय तृतीया पर्व 3 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। हिन्दू शास्त्रों में अबूझ मुहूर्त कहा जाता है अर्थात अक्षय तृतीया के दिन शादी-विवाह, गृह प्रवेश, घर, स्वर्ण-आभूषण खरीदना बेहद शुभ होता है। 

माना जाता है कि इस दिन सोने अथवा चांदी के आभूषण अवश्य ही खरीदकर घर ले जाना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं भी कर पा रहे हैं तो धातु से बनी कोई भी छोटी-मोटी वस्तु खरीदकर घर अवश्य लें जाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आप अक्षय तृतीया के दिन अपनी राशि के अनुसार, खरीदारी कर इस शुभ दिन का लाभ कमा सकते हैं। 

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार धातु की करें खरीदारी

मेष: मेष राशि के लिए शुभ धातु तांबा है। अक्षय तृतीया के दिन आप तांबे की कोई चीज खरीद सकते हैं।

वृष: इस राशि के जातकों के लिए शुभ धातु चांदी है। अक्षय तृतीया के दिन आपके लिए चांदी खरीदना शुभ रहेगा।

मिथुन: मिथुन राशि के लिए कांसे के बर्तन या आभूषण खरीदना उत्तम होगा।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया के दिन चांदी खरीदना उत्तम फलदायक होगा।  

सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया के दिन तांबा या फिर सोना खरीदना शुभ फलदायक होगा।

कन्या: कन्या राशिवालों के लिए अक्षय तृतीया पर कांसे से बनी बस्तुएं खरीदना शुभ फलदायक होगा।

तुला: तुला राशि के जातकों को इस दिन चांदी या चांदी से बनी वस्तुएं खरीदना उत्तम फलदायी होगा।

वृश्चिक: इस दिन वृश्चिक राशि वालों को तांबे की चीजों को खरीदना शुभ फलकारी होगा। 

धनु: धनु राशि वालों को अक्षय तृतीया के दिन पीतल या फिर सोना खरीदना उत्तम होगा।

मकर: अक्षय तृतीया मकर राशि के जातकों को स्टील या फिर लोहे के बर्तन खरीदना चाहिए।

कुंभ: इस दिन कुंभ राशिवालों के जातकों को स्टील या लोहे के बर्तन खरीदना अति उत्तम रहेगा।

मीन: अक्षय तृतीया पर इस राशि वालों को पीतल या फिर सोना खरीदना उत्तम होगा। 

टॅग्स :अक्षय तृतीयाहिंदू त्योहारज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील