लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की मां अस्पताल में भर्ती, ब्रिटेन से लौटे अभिनेता

By भाषा | Updated: September 6, 2021 17:52 IST

Open in App

मुंबई, छह सितंबर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरूणा भाटिया को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद वह सोमवार को ब्रिटेन से वापस लौटे।

सूत्रों ने कहा कि कुमार अपनी आगामी फिल्म ‘‘सिन्ड्रेला’’ की शूटिंग के लिए ब्रिटेन में थे, जिसके निर्माता वासु भगनानी और निर्देशक रणजीत एम. तिवारी हैं।

सूत्रों ने कहा, ‘‘उनकी मां बीमार हैं इसलिए आज सुबह वह स्वदेश लौटे। उनकी मां अस्पताल में हैं। वह ब्रिटेन में ‘सिन्ड्रेला’ की शूटिंग कर रहे थे।’’

सूत्रों ने बताया, ‘‘उन्होंने भगनानी (निर्माताओं) से अनुमति ले ली है और यहां आए हैं।’’

तिरपन वर्षीय अभिनेता की मां हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी बीमारी के बारे में फिलहाल पता नहीं है।

कुमार हाल में तिवारी की फिल्म ‘‘बेल बॉटम’’ में नजर आए थे।

उनकी आगामी फिल्में हैं -- ‘‘पृथ्वीराज’’, ‘‘सूर्यवंशी’’, ‘‘बच्चन पांडे’’, ‘‘अतरंगी रे’’, ‘‘राम सेतु’’ और ‘‘रक्षा बंधन।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?