लाइव न्यूज़ :

Lockdown: ट्रॉली बैग पर बच्चे को खींच रही थी मां, अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर मोदी सरकार पर बोला हमला

By गुणातीत ओझा | Updated: May 15, 2020 12:27 IST

लॉकडाउन में मजबूर हुए इंसान का दर्द बयां करता यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है और इसके माध्यम से सरकार पर तंज भी कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन में मजबूर हुए इंसान का दर्द बयां करता यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है और इसके माध्यम से सरकार पर तंज भी कसा है।अखिलेश ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है, ''सरकार से उम्मीद करते-करते जब हार गये तो ‘आत्मनिर्भर’ होकर... बेबस लोगों ने अपनी गाड़ी ख़ुद चला ली।''

लखनऊ। कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश में लॉकडाउन का दौर है और सभी काम-धंधे-यातायात की रफ्तार ठहर गई है। रोज कमाने खाने वालों पर वक्त की जबरदस्त मार पड़ी है। हालात ये हैं कि अन्य राज्यों में फंसे मजदूर और उनके परिवार अपने राज्यों की ओर निकल पड़े हैं। मजबूरन वे हजारों किलोमीटर का सफर पैदल ही तय कर रहे हैं। आये दिन इस दर्दनाक सफर की झकझोर देने वाले तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक ये वीडियो आगरा का बताया जा रहा है। वीडियो में एक लाचार मां अपने बेटे को ट्रॉली बैग पर लेकर पैदल चल रही है। वीडियो में एक बच्चा अपनी मां के साथ पैदल ही निकल पड़ा है। बच्चा इतना बड़ा है कि मां उसे गोद में लेकर नहीं चल सकती। इस बीच बच्चा चलते-चलते थक गया और उसे नींद आने लगी। मां अपने बच्चे की नींद पूरी कराने के लिए एक जगह रुक नहीं सकती क्योंकि उसके साथ के लोग आगे निकल जाएंगे और वह अकेली रह जाएगी। ऐसे में उसने अपने बैग पर ही बच्चे को सुला दिया है और बैग को रस्सी के सहारे खींचती हुई चली जा रही है। ट्राली बैग को खींचते हुए मां सफर तय कर रही है।

लॉकडाउन में मजबूर हुए इंसान का दर्द बयां करता यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है और इसके माध्यम से सरकार पर तंज भी कसा है। अखिलेश ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है, ''सरकार से उम्मीद करते-करते जब हार गये तो ‘आत्मनिर्भर’ होकर... बेबस लोगों ने अपनी गाड़ी ख़ुद चला ली।'' 

देखें वीडियो...

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाअखिलेश यादववायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए