लाइव न्यूज़ :

Watch: सड़क पर बह रहे पानी में लेटे शख्स का वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने कहा, 'भइया काशी नहीं बन पाया अभी तक क्योटो'

By रुस्तम राणा | Updated: February 7, 2023 16:15 IST

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर बह रहे पानी पर लेटा हुआ है साथ ही इस रोड पर वाहन भी चल रहे हैं। वीडियो में कैप्शन देते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, 'भइया काशी नहीं बन पाया अभी तक क्योटो, दिल्ली-लखनऊवाले यहाँ भी खिंचवाएं फोटो।' 

Open in App
ठळक मुद्देसपा सुप्रीमो द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर बह रहे पानी पर लेटा हुआ हैवीडियो में लेटा हुआ शख्स पूर्व पार्षद शाहिद अली है जो व्यवस्था के खिलाफ कर रहा है विरोधबता दें केंद्र सरकार की योजना काशी को जापान के क्योटो की तर्ज पर विकसित करने की है।   

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर तंज कसा है। सपा सुप्रीमो द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर बह रहे पानी पर लेटा हुआ है साथ ही इस रोड पर वाहन भी चल रहे हैं। वीडियो में कैप्शन देते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, 'भइया काशी नहीं बन पाया अभी तक क्योटो, दिल्ली-लखनऊवाले यहाँ भी खिंचवाएं फोटो।' 

वीडियो में लेटा हुआ शख्स पूर्व पार्षद है जो कर रहा है विरोध

दरअसल मामला यह है कि वाराणसी की नई सड़क पर कुछ दिनों से पाइप में लिकेज का पानी सड़क पर बह रहा है। जिसका विरोध पूर्व पार्षद शाहिद अली ने अनोखे अंदाज में किया। सोमवार को वह गड्ढे में बहते पानी में लेट गए और व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। शाहिद अली ने आरोप लगाया कि पेयजल लाइन कई दिनों से लीक होने की शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

बहते पानी के कारण लोगों को हो रही है परेशानी

इस कारण बेनिया, नई सड़क से लगड़ा हाफिज मस्जिद तक सड़क पर फिसलन की स्थिति हो गई है। लोगों को आने जाने की परेशानी हो रही है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं पाइप लाइन में लिकेज से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पीने का बेकार हो रहा है। इससे जलसंकट को लेकर विभागीय पदाधिकारियों की उदासीनता उजागर हो रही है। 

विरोध कर रहे पूर्व पार्षद के इस वीडियो को अखिलेश ने यादव ट्विटर पर शेयर किया और राज्य और केंद्र सरकार पर तंज कसा। केंद्र सरकार की योजना काशी को जापान के क्योटो की तर्ज पर विकसित करने की है।   

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीट्विटरवायरल वीडियोKashi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब