लाइव न्यूज़ :

चुनावी शर्त हारने वाले सपा समर्थक की मदद को आगे आए अखिलेश यादव, दी दांव ना लगाने की नसीहत

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 16, 2022 10:03 IST

चुनावी शर्त हारने वाले सपा समर्थक अवधेश की मदद के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे आए। उन्होंने सपा समर्थक की आर्थिक मदद की और साथ में उन्हें दांव ना लगाने की नसीहत भी दी।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी का एक समर्थक भाजपा समर्थक से शर्त हार गया था।सपा समर्थक अवधेश शर्त हारने की वजह से अपनी बाइक भी हार गए।अखिलेश यादव ने सपा समर्थक अवधेश की आर्थिक मदद की।

बांदा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का एक समर्थक जब शर्त हार गया तो पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव उसकी मदद के लिए आगे आए। अवधेश ने सपा द्वारा चुनाव जीतने को लेकर अपनी बाइक पर भाजपा समर्थक के साथ शर्त लगाई थी। ऐसे में जब भाजपा चुनाव जीत गई तो सपा समर्थक अवधेश शर्त हारने की वजह से अपनी बाइक भी हार गए। ऐसे में जब अखिलेश यादव को यह मामला पता चला तो उन्होंने अवधेश को मिलने बुलाया।

यही नहीं, अखिलेश ने अवधेश की आर्थिक मदद की और उसे फिर से इस तरह की शर्त न लगाने की नसीहत भी दी। समाचार एजेंसी एएनआई को सपा समर्थक अवधेश ने बताया, "परिणाम के बाद मैंने अपनी बाइक सौंप दी। अखिलेश यादव जी ने मुझे फोन किया, जिस सम्मान के साथ उन्होंने मेरे साथ व्यवहार किया, उसे नहीं भूल सकते, मुझे एक चेन (आभूषण) भी दिया और कहा कि आगे से दांव ना लगाएं। अगर मैं शर्त जीत जाता, तो मुझे उनकी (भाजपा समर्थक की) टेम्पो मिल जाती, लेकिन मैं शर्त हार गया।" 

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों, सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल ने आठ सीटों, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने छह सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने 255 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में सत्ता में शानदार वापसी की। राज्य में 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 47 सीटों पर जीत हासिल की थी।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टीविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत