लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने बाउंसर लगाकर टमाटर बेचने वाले सपा कार्यकर्ता को दिया पार्टी में बड़ा पद, बनाया महासचिव, जानिए पूरा किस्सा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 10, 2023 12:25 IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलश यादव ने बनारस के उस सपा कार्यकर्ता को पार्टी की युवजन शाखा में बेहद अहम जिममेदारी सौंपी है, जिसने बीते दिनों महंगाई के विरोध में बाउंसर लगाकर टमाटर बेचा था।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलश यादव ने बाउंसर लगाकर टमाटर बेचने वाले सपा कार्यकर्ता को सौंपी अहम जिम्मेदारीअखिलेश ने वाराणसी के सपा कार्यकर्ता अजय फौजी को सयुस के प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कियासपा प्रदेश प्रमुख नरेश उत्तम ने अजय फौजी को युवाजन सभा में बनाया प्रदेश महासचिव

वाराणसी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलश यादव ने सपा के उस कार्यकर्ता को पार्टी की युवजन शाखा में बेहद अहम जिममेदारी सौंपी है, जिसने बीते दिनों महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बाउंसर लगाकर टमाटर बेचा था और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वाराणसी के यादव बाहुल्य सीर गोवर्धन के रहने वाले सपा कार्यकर्ता को युवाजन सभा का प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। इस संबंध में सपा के लखनऊ मुख्यालय से दी गई सूचना के अनुसार सपा कार्यकर्ता अजय फौजी, जिन्होंने बाउंसर लगाकर बनारस में टमाटर की बिक्री थी और उसके बाद योगी सरकार के कोप-भाजन का शिकार हुए थे। उन्हें समाजवादी युवजन सभा में प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्ति किया गया है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख नरेश उत्तम ने बाकायदा टमाटर बेचने के लिए बाउंसर रखने के लिए चर्चा में रहने वाले अजय फौजी को युवाजन सभा का प्रदेश महासचिव बनाए जाने की घोषणा की है।

मालूम हो कि सपा कार्यकर्ता अजय फौजी ने टमाटर के बढ़ते दाम के विरोध में बेहद अनोखे तरीके से बाउंसर रखकर टमाटर की बिक्री की थी, जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायलर हुआ था। फौजी के उस वायरल वीडियो को खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर करते हुए मोदी सरकार पर हमला किया था। 

लेकिन उसी वायरल वीडियो के कारण सपा कार्यकर्ता अजय फौजी को योगी सरकार के गुस्से का शिकार होना पढ़ा था और बनारस के लंका थाने में बाकायदा उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवAkhilesh Samajwadi Partyवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी