लाइव न्यूज़ :

समाजवाद का दूसरा नाम है अखिलेश : अपर्णा

By भाषा | Updated: December 5, 2021 20:03 IST

Open in App

अमेठी (उत्तर प्रदेश), पांच दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को समाजवाद का दूसरा नाम करार देते हुए केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने का श्रेय उन्हें दिया।

कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करके सुर्खियों में आई यादव परिवार की छोटी बहू अपर्णा ने अमेठी में आयोजित एक कार्यक्रम में 'धरतीपुत्र मुलायम सिंह और अखिलेश भैय्या जिन्दाबाद' का नारा लगाते हुए कहा कि समाजवाद का दूसरा नाम अखिलेश है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने का श्रेय सपा अध्यक्ष अखिलेश को जाता है।

गौरतलब है कि अपर्णा अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करती नजर आती हैं। ऐसे में उनका यह ताजा बयान राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा सकता है।

अपर्णा ने अमेठी से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘अमेठी को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, मगर अमेठी में विकास तो कहीं नजर नहीं आ रहा है। मैं जिस तरफ से आयी वहां सड़कों पर गड्ढे ही नजर आये। सपा की सरकार बनने पर अमेठी की सड़कें चमकेंगी।’’

अर्पणा ने कहा कि नेता जी (मुलायम) ने महिलाओं के लिए शौचालय बनवाये, महिलाओं को सबसे पहले रसोई गैस देने का काम किया लेकिन लाभार्थियों के साथ कभी फोटो नहीं खिंचवाई। आज की सरकार फोटो खिंचवाती है। समाजवादी पार्टी ने काम किया है इसलिए जनता एक बार फिर सपा की सरकार बनाए।

नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले अमेठी में पहली बार आई अर्पणा ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। अगर दाम कम नहीं हुए तो इस बार जनता साइकिल यात्रा निकालेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन