लाइव न्यूज़ :

अखिल गोगाई असम के शिवसागर से चुनाव लड़ेंगे

By भाषा | Updated: March 6, 2021 19:40 IST

Open in App

गुवाहाटी, छह मार्च जेल में बंद कार्यकर्ता अखिल गोगोई असम विधानसभा चुनाव में अपनी नवगठित पार्टी राइजर के उम्मीदवार के तौर पर शिवसागर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए राइजर दल के कार्यकारी अध्यक्ष भास्को डी सैकिया ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष गोगोई शिवसागर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पहले चरण में राइजर दल 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जबकि दूसरे चरण में छह सीटों पर किस्मत आजमाएगी।

सैकिया ने कहा, '' हमने केवल 18 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है ताकि मतों का विभाजन नहीं हो और भाजपा को हराया जा सके। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में एक सीएए-विरोधी सरकार बने।''

पहले चरण में शिवसागर से गोगोई के अलावा चबुआ सीट से द्विपनज्योति फूलन, मोरान से मोहिनी मोहन, महमारा से लोहित गोगोई, फूकन से कबीन्द्र चेतिया, बोकाखत से जीवन बोरा, रूपोहिहाट से नजरुल इस्लाम, ढिंग से महबूब मुक्ताब, तेजपुर से आलोक नाथ, बिहपुरिया से अनूप सैकिया, रंगपाड़ा से बिजय तिर्की और थोरा से धरज्या कंवर राइजर दल के उम्मीदवार होंगे।

वहीं, दूसरे चरण में राइजर दल ने राहा से राहुल दास, रंगिया से हरेश्वर बर्मन, कमलपुर से जोतिल डेका, दलगांव से शहाबुल इस्लाम चौधरी और जमुनामुख से दिलवारा चौधरी को मैदान में उतारा है।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गोगोई को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था और तभी से वह जेल में हैं।

असम विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे, जो कि 27 मार्च से शुरू होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos