लाइव न्यूज़ :

हिंदू संगठन का अजमेर शरीफ दरगाह के मंदिर होने का दावा, ASI से सर्वे की मांग, बढ़ाई गई सुरक्षा, खादिम कमेटी ने दिया जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2022 09:02 IST

महाराणा प्रताप सेना के राजवर्धन सिंह परमार ने दावा किया कि दरगाह की दीवारों व खिड़कियों में हिन्दू धर्म से संबंधित चिह्न है। संगठन ने वहां शिवालय होने का दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे हिंदूवादी संगठन महाराणा प्रताप सेना ने हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के पूर्व में शिवालय होने का दावा किया हैखादिम कमेटी अंजुमन सैयद जादगान के अध्यक्ष ने दावे को निराधार बताया हैकमेटी के सचिव वाहिद हुसैन चिश्ती ने कहा कि यह सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश है

जयपुरः हिंदूवादी संगठन महाराणा प्रताप सेना ने अजमेर स्थित हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह, पूर्व में मंदिर होने का दावा करते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) से सर्वे करवाने की मांग की है। महाराणा प्रताप सेना के राजवर्धन सिंह परमार ने दावा किया कि दरगाह की दीवारों व खिड़कियों में हिन्दू धर्म से संबंधित चिह्न है। संगठन ने वहां शिवालय होने का दावा किया है।

सर्वे कराने की मांग

परमार ने कहा कि उनकी मांग है कि एएसआई द्वारा दरगाह का सर्वे करवाया जाये। वहीं, दरगाह की खादिमों की कमेटी ने दावे को खारिज करते हुए कहा कि वहां इस तरह का कोई चिह्न नहीं है। परमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ‘‘ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पूर्व में एक प्राचीन मंदिर था। उसकी दीवारों और खिड़कियों पर स्वास्तिक के चिह्न है। हमारी मांग है कि दरगाह की एएसआई से सर्वे करवाया जाये।’’  इस बाबत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी भी लिखी गई है। 

खादिम कमेटी अंजुमन सैयद जादगान के अध्यक्ष ने दावे को निराधार बताया

खादिम कमेटी अंजुमन सैयद जादगान के अध्यक्ष मोईन चिश्ती ने कहा कि दावा निराधार है क्योंकि दरगाह में इस तरह के चिह्न नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों समाज हिन्दू और मुस्लिम के करोड़ो लोग दरगाह में आते हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि दरगाह में कहीं भी स्वास्तिक चिह्न नहीं है। दरगाह 850 वर्षो से है। इस तरह का कोई प्रश्न आज तक उठा ही नहीं हैं। आज देश में एक विशेष तरह का माहौल है जो पहले कभी नहीं था।’’

मोईन चिश्ती ने कहा कि ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर सवाल उठाने का मतलब उन करोड़ो लोगो की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है, जो अपने-अपने धर्म को मानने वाले हैं और यहां आते हैं। चिश्ती ने कहा कि ऐसे सभी तत्वों को जवाब देना सरकार का काम है। कमेटी के सचिव वाहिद हुसैन चिश्ती ने कहा कि यह सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश है। 

दरगाह की बढ़ाई गई सुरक्षा

वहीं हिंदूवादी संगठन द्वारा  अजमेर की दरगाह से जुड़े इस नए दावे के बाद वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन अलर्ट पर है और दरगाह के पास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। गुरुवार को अजमेर की एसडीएम सिटी भावना गर्ग ने दरगाह का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :Ajmerअजमेरajmer-pc
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब