लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में उपचुनावों की तारीख का हुआ ऐलान, आज से लगी आचार संहिता

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 29, 2017 13:16 IST

राजस्थान में उपचुनावों में वीवीपेट मशीन का उपयोग किया जाएगा।

Open in App

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र व अलवर और अजमेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में रिक्त सीटों के लिए 29 जनवरी 2018 को उपचुनाव होंगे। उपचुनाव की 3 जनवरी को राज्य में अधिसूना जारी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि तीनों सीटों के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी और नामांकनों की संवीक्षा की 11 जनवरी व अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन वापस लेने की 15 जनवरी रखी गई है।

उन्होंने बताया कि माण्डलगढ़ विधानसभा सीट-183 व लोकसभा क्षेत्र अलवर- 8 और अजमेर 13 पर उपचुनाव 29 जनवरी को होंगे, जिनकी मतगणना एक फरवरी को होगी। उप निर्वाचन में सभी मतदान केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का प्रयोग किया जायेगा। मतदान के समय उप निर्वाचन में मतदाता की पहचान मतदाता के मतदाता पहचान पत्र से होगी। 

भगत ने बताया कि 3 फरवरी तक निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हो जाएगी। उपचुनावों में वीवीपेट मशीन का उपयोग किया जाएगा। अजमेर और अलवर लोकसभा सीटों और मांडलगढ़ की विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए करीब 4100 मतदान केंद्रों की स्थापना की जाएगी।

टॅग्स :उपचुनावराजस्थान समाचारबीजेपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो