लाइव न्यूज़ :

नेता प्रतिपक्ष के पद से मुक्त होना चाहते हैं अजित पवार,कहा- पार्टी संगठन में मुझे कोई भी पद दीजिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 22, 2023 10:09 IST

राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने बुधवार को पार्टी नेतृत्व से अपील की कि उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए और उन्हें पार्टी संगठन में कोई भूमिका सौंपी जाए।

Open in App
ठळक मुद्देपवार ने कहा कि मुझे बताया गया है कि मैं विपक्ष के नेता के रूप में सख्त व्यवहार नहीं करता।पवार ने एमवीए सरकार के बाद पिछले जुलाई में विपक्ष के नेता के रूप में पदभार संभाला, जिसमें वे उपमुख्यमंत्री थे।शरद पवार ने हाल ही में अपनी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी है।

मुंबई: राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने बुधवार को पार्टी नेतृत्व से अपील की कि उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए और उन्हें पार्टी संगठन में कोई भूमिका सौंपी जाए। मुंबई में आयोजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 24वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में पवार ने यह मांग रखी। पवार ने कहा, "मुझे बताया गया है कि मैं विपक्ष के नेता के रूप में सख्त व्यवहार नहीं करता।"

उन्होंने कहा, "मुझे विपक्ष के नेता के रूप में काम करने में कभी दिलचस्पी नहीं थी लेकिन पार्टी विधायकों की मांग पर मैंने यह भूमिका स्वीकार कर ली। पार्टी संगठन में मुझे कोई भी पद दीजिए, जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसके साथ पूरा न्याय करूंगा।" पवार ने एमवीए सरकार के बाद पिछले जुलाई में विपक्ष के नेता के रूप में पदभार संभाला, जिसमें वे उपमुख्यमंत्री थे।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने हाल ही में अपनी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रफुल्ल पटेल अन्य राज्यों के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

टॅग्स :अजित पवारNCPशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब