लाइव न्यूज़ :

अजित पवार लगातार छठी बार बारामती से चुने गए विधायक, 1.65 लाख से अधिक मतों से जीते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 18:27 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजित को 1,95,641 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोपीचंद पडालकर को 30,376 वोट मिले। राकांपा पदाधिकारियों के अनुसार यह अजित पवार की बारामती में रिकॉर्ड तोड़ जीत है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पुणे जिले की इस सीट को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। अजित पवार ने वर्ष 2014 में इस सीट से 89,791 मतों से जीत हासिल की थी।

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजित पवार ने बृहस्पतिवार को बारामती विधानसभा सीट पर 1,65,265 मतों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजित को 1,95,641 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोपीचंद पडालकर को 30,376 वोट मिले। राकांपा पदाधिकारियों के अनुसार यह अजित पवार की बारामती में रिकॉर्ड तोड़ जीत है।

महाराष्ट्र के पुणे जिले की इस सीट को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। अजित पवार ने वर्ष 2014 में इस सीट से 89,791 मतों से जीत हासिल की थी। इस शानदार जीत के साथ ही अजित पवार लगातार छठी बार बारामती से विधायक चुने गए हैं। 

धनंजय मुंडे ने पंकजा मुंडे को हराया

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता एवं राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री भाजपा की पंकजा मुंडे को 30,768 मतों के अंतर से हरा दिया। बीड जिले के परली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले धनंजय को 1,21,186 मत मिले, जबकि उनकी चचेरी बहन पंकजा को 90,418 मत मिले। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019अजीत पवारशरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण