लाइव न्यूज़ :

NCP छोड़ने की अफवाहों को अजीत पवार ने किया खारिज, कहा- मेरे बारे में फैली अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 18, 2023 14:26 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने राकांपा को छोड़ने अफवाहों को खारिज कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअजीत पवार ने राकांपा को छोड़ने अफवाहों को खारिज कर दिया।उन्होंने मंगलवार को कहा कि मेरे बारे में फैली अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने राकांपा को छोड़ने अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने मंगलवार को कहा कि मेरे बारे में फैली अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि वो मैं राकांपा के साथ हैं और पार्टी के साथ रहेंगे।

अजीत पवार के अगले राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें पिछले हफ्ते तब शुरू हुईं जब उन्होंने अचानक अपनी निर्धारित बैठकें रद्द कर दीं और ऐसी टिप्पणियां कीं जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के प्रति नरम माना गया। 

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने रविवार को अफवाहों को यह कहकर और बढ़ा दिया था कि शरद पवार ने हाल ही में उद्धव ठाकरे से कहा था कि उनकी पार्टी कभी भी भाजपा से हाथ नहीं मिलाएगी, भले ही कोई व्यक्तिगत स्तर पर ऐसा कोई निर्णय ले।

वहीं, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार के भावी राजनीतिक कदम के बारे में फैली अटकलों को मंगलवार को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी विधायकों की किसी ने कोई बैठक नहीं बुलाई है। 

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बढ़ती निकटता के बारे में महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में जारी अटकलों के बीच अजीत पवार ने भी सोमवार को उन खबरों का खारिज कर दिया था कि उन्होंने मंगलवार को विधायकों की एक बैठक बुलाई है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अजित पवारNCPशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी