लाइव न्यूज़ :

अजीत पवार ने कहा- शरद पवार के एनसीपी प्रमुख बने रहने से एमवीए मजबूत होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2023 21:57 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार द्वारा बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में उनके भतीजे एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार नहीं दिखे।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले शरद पवार द्वारा बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में उनके भतीजे एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार नहीं दिखेशरद पवार ने दो मई को अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा की थी और अजित पवार उनके इस कदम का समर्थन करते दिखे थेउन्होंने पत्रकारों से कहा कि उनके भतीजे की अनुपस्थिति पर बहुत अधिक ध्यान न दें

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा कि शरद पवार के एनसीपी अध्यक्ष बने रहने के फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा आएगी और महा विकास अघाड़ी को बढ़ावा मिलेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार द्वारा बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में उनके भतीजे एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार नहीं दिखे।

शरद पवार ने दो मई को अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा की थी और अजित पवार उनके इस कदम का समर्थन करते दिखे थे। प्रेस वार्ता में अजित पवार की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर राकांपा अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, "सभी लोग सभी जगहों पर नहीं हो सकते।"उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उनके भतीजे की अनुपस्थिति पर बहुत अधिक ध्यान न दें। पवार ने कहा कि उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने राकांपा की कार्यकारी अध्यक्ष बनने के पार्टी नेताओं के सुझाव को अस्वीकार कर दिया। 

इससे पूर्व शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के दबाव में पार्टी के अध्यक्ष पद से हटने का अपना फैसला वापस लेने का निर्णय किया है। उत्तराधिकारी के चुनाव के लिए उनके द्वारा चुनी गई पार्टी समिति ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा कि पवार को पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहना चाहिए। इसके घंटों बाद शरद पवार ने कहा, ‘‘मैं आपकी भावनाओं का निरादर नहीं कर सकता। आपके प्यार के कारण मैं इस्तीफा वापस लेने की आपकी मांग को स्वीकार कर रहा हूं।’’ 

मंगलवार को पवार के इस्तीफे की घोषणा ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चौंका दिया था। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का दबाव बढ़ने के बाद पवार ने कहा था कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए दो-तीन दिन का समय लेंगे। शरद पवार ने कहा कि वह अपने सहयोगियों और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का अनादर नहीं कर सकते जो उनके इस्तीफे का फैसला वापस लिए जाने की जिद पर अड़ गए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

टॅग्स :अजित पवारNCPशरद पवारMVA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर