लाइव न्यूज़ :

Ajit Pawar-Sharad Pawar Pune Meet: बंद कमरे में बैठक, शरद और अजित पवार में मीटिंग?, पुणे में क्या, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2025 13:13 IST

Ajit Pawar-Sharad Pawar Pune Meet: राकांपा प्रमुख ने शरद पवार और राकांपा विधायक दिलीप वल्से पाटिल सहित अन्य नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक भी की।

Open in App
ठळक मुद्देAjit Pawar-Sharad Pawar Pune Meet: बाबासाहेब पवार साहब से बात करना चाहते थे।Ajit Pawar-Sharad Pawar Pune Meet: सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल बीच बैठ गए।Ajit Pawar-Sharad Pawar Pune Meet: चीनी उद्योग का एक प्रमुख अनुसंधान संस्थान है।

Ajit Pawar-Sharad Pawar Pune Meet: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को 2023 में राकांपा के विभाजन के बाद पहली बार वसंतदादा चीनी संस्थान (वीएसआई) की वार्षिक आम सभा की बैठक में भाग लिया, लेकिन राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख और संस्थान के अध्यक्ष शरद पवार से कुछ दूरी पर बैठे। अजित पवार पुणे स्थित वीएसआई के सदस्य हैं, जो चीनी उद्योग का एक प्रमुख अनुसंधान संस्थान है। प्रारंभिक व्यवस्था के अनुसार, दोनों को एक-दूसरे के बगल में बैठना था, लेकिन उपमुख्यमंत्री ने अपनी नेमप्लेट एक कुर्सी दूर कर दी, जिससे राज्य के सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल उनके बीच बैठ गए। जब उपमुख्यमंत्री से ऐसा करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘बाबासाहेब पवार साहब से बात करना चाहते थे।

मैं उनसे (शरद पवार से) कभी भी बात कर सकता हूं। अगर मैं एक कुर्सी दूर भी बैठूं तो मेरी आवाज इतनी तेज होगी कि दूर बैठा कोई भी व्यक्ति सुन सकता है।’’ राकांपा प्रमुख ने शरद पवार और राकांपा विधायक दिलीप वल्से पाटिल सहित अन्य नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक भी की।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राकांपा अध्यक्ष अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्या में शामिल लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगी कि केवल पात्र उम्मीदवारों को ही ‘लाडकी बहिन योजना’ का लाभ मिले, जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की सहायता दी जाती है।

मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले में मसाजोग गांव के सरपंच देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण कर लिया गया और उन्हें प्रताड़ित कर मार डाला गया। प्रारंभिक जांच से पता चला कि देशमुख ने एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली का विरोध करने की कोशिश की थी।

पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिस तरह से मसाजोग के सरपंच की निर्मम हत्या की गई, इसमें शामिल लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। तीन एजेंसियां ​​- अपराध जांच विभाग (सीआईडी), विशेष जांच दल (एसआईटी) और न्यायपालिका मामले की जांच कर रही हैं।’’ 

टॅग्स :अजित पवारशरद पवारPuneमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप