लाइव न्यूज़ :

पूर्व जदयू नेता अजय आलोक भाजपा में हुए शामिल, अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली में दिलाई सदस्यता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2023 15:19 IST

अजय आलोक को पिछले साल जदयू से निष्कासित कर दिया गया था। वे तब जदयू के प्रवक्ता थे। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Open in App

नई दिल्ली: पूर्व जदयू नेता अजय आलोक भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को उन्हें दिल्ली में भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी भी रही।

अजय आलोक को पिछले साल जून में नीतीश कुमार से मतभेद के बाद जदयू ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अजय आलोक ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, 'भाजपा में आकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिवार में ही आया हूं जिसके मुखिया मोदी जी हैं। अगर मेरा एक प्रतिशत योगदान भी मोदी विजन में हो सका तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी।'

वैसे अजय आलोक के भाजपा में शामिल होने की अटकलें काफी पहले से लगाई जा रही थीं। जदयू से निष्कासित होने के बाद से ही वे नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर हमलावर रहे हैं। टीवी डिबेट्स में भी वह अक्सर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपना पक्ष रखते नजर आते रहे हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीजेडीयूअश्विनी वैष्णव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारतBihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नए सीएम को लेकर हलचल तेज, निशांत कुमार के सपोर्ट में लगे पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण