लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम ने CBI जांच पर उठाए सवाल, कहा- न्यायिक प्रक्रिया का बनाया जा रहा है मजाक

By भाषा | Updated: August 28, 2018 09:26 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने एयरसेल-मैक्सिस मामले में दावा किया है- सीबीआई मामले में निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया नहीं चाहती, बल्कि वह मीडिया ट्रायल कराना चाहती है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 अगस्त: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने एयरसेल-मैक्सिस मामले से जुड़ा आरोपपत्र एक अखबार में लीक होने के लेकर आज दूसरे दिन भी सीबीआई पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केन्द्रीय जांच एजेंसी न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बना रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि सीबीआई मामले में निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया नहीं चाहती, बल्कि वह मीडिया ट्रायल कराना चाहती है। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, 'सीबीआई का आरोपपत्र उन लोगों को नहीं दिया गया जिनके नाम इसमें हैं। इसे एक अखबार को लीक किया गया जो इसे किस्तों में प्रकाशित कर रहा है।' उन्होंने आरोप लगाया, 'सीबीआई को अदालत में निष्पक्ष सुनवाई में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह मीडिया ट्रायल चाहती है। सीबीआई न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बना रही है।' चिदंबरम ने इस मामले को लेकर सीबीआई पर कल भी निशाना साधा था। दरअसल, चिदंबरम एयरसेल-मैक्सिस सौदे मामले में नियमों की अहवेलना के आरोप का सामना कर रहे हैं। आरोप है कि संप्रग सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए चिदंबरम ने 3,500 करोड़ रुपये की एफडीआई की स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की मंजूरी के बिना दी थी।

टॅग्स :पी चिदंबरमसीबीआईकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत