लाइव न्यूज़ :

DGCA ने सुरक्षा उल्लंघन के मामले में ‘एयर एशिया इंडिया’ के दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित किया

By भाषा | Updated: August 11, 2020 13:24 IST

एयर एशिया इंडिया के दो वरिष्ठ अधिकारियों परिचालन प्रमुख मनीष उप्पल और उड़ान सुरक्षा प्रमुख मुकेश नेमा को निलंबित कर दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देदोनों अधिकारियों को तीन महीने के लिए निलंबित करने का निर्णय लिया गया हैएयर एशिया इंडिया ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है।

विमानन नियामक डीजीसीए ने ‘‘सुरक्षा उल्लंघन’’ के मामले में ‘एयर एशिया इंडिया’ के दो वरिष्ठ अधिकारियों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उन्हें करीब एक सप्ताह पहले निलंबित किया गया। ‘एयर एशिया इंडिया’ के एक पूर्व पायलट ने इस साल जून में एयरलाइन पर सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। पायलट एक मशहूर यूट्यूबर भी हैं और उनका ‘फ्लाइंग बीस्ट’ नाम से यूट्यूब पर एक चैनल है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने एयर एशिया इंडिया के दो वरिष्ठ अधिकारियों - परिचालन प्रमुख मनीष उप्पल और उड़ान सुरक्षा प्रमुख मुकेश नेमा को जून में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अब उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। ’’ ‘

एयर एशिया इंडिया ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है। मशहूर यूट्यूबर कैप्टन गौरव तनेजा ने 14 जून को ट्वीट कर बताया था कि ‘‘एक विमान के सुरक्षित संचालन और उसके यात्रियों के लिए आवाज उठाने के कारण’’ उन्हें निलंबित कर दिया गया है। 15 जून को उन्होंने एक अन्य वीडियो में ‘‘मुझे पायलट की नौकरी से निलंबित किए जाने के पीछे के कारण’’ नाम से एक वीडियो यूट्यूब पर डाला था।

तनेजा ने वीडियो में आरोप लगाया था कि एयरलाइन उनके पायालटों से ईंधन बचाने के लिए 98 प्रतिशत लैंडिंग ‘फ्लैप 3’ मोड में करने को कहती है। उन्होंने कहा कि ऐसा ना करने पर एयरलाइन इसे अपनी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का उल्लंघन मानती है। तनेजा ने इसे यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था।

डीजीसीए ने 15 जून को ट्वीट किया था कि उसने कुछ हितधारकों द्वारा एक एयरलाइन के खिलाफ जाहिर की गई चिंताओं पर गौर किया है। डीजीसीए ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने 15 जून को कहा था कि तनेजा के आरोपों के बाद ‘एयर एशिया इंडिया’ के खिलाफ जांच जारी है। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ