लाइव न्यूज़ :

नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव व फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में

By भाषा | Updated: November 29, 2020 20:17 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 29 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में रविवार को वायु गुणवत्ता 'खराब' दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली से सटे पांच शहरों में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर भी बहुत ज्यादा रहा।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

सीपीसीबी की समीर ऐप के अनुसार, रविवार शाम चार बजे हरियाणा के फरीदाबाद में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 236 रहा जबकि यह गुड़गांव में 242 दर्ज किया गया। इसी तरह से उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक्यूआई 238 रहा जबकि ग्रेटर नोएडा में यह 273 और गाजियाबाद में 300 दर्ज किया गया।

शनिवार को एक्यूआई फरीदाबाद में 171, गुड़गांव में 204, नोएडा में 233, ग्रेटर नोएडा में 266 और गाजियाबाद में 240 दर्ज किया गया था।

सीपीसीबी ने कहा कि एक्यूआई के "खराब" श्रेणी में रहने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग!