लाइव न्यूज़ :

Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में आज फिर से खुले स्कूल, अब भी 'खराब' श्रेणी में वायु गुणवत्ता 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2019 08:35 IST

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले दो दिन तक वायु गुणवत्ता सूचकांक के लगातार ‘खराब’ से ‘मध्यम’ में बने रहने की आशंका है।

Open in App

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की वजह से कई दिनों तक स्कूल बंद रहने के बाद आज फिर से खुल गए हैं। प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी के कारण दिल्ली-एनसीआर के सभी स्कूल 14-15 नवंबर (गुरुवार और शुक्रवार) को बंद कर दिए गए है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार आज सुबह आईटीओ में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 'खराब' श्रेणी में रहा जो 215 दर्ज किया गया। वहीं आरकेपुरम इलाके में एक्यूआई 'सामान्य' रहा जो 184 दर्ज किया गया।

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार (18 नवबंर) को तेज हवा चलने के कारण वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ लेकिन इसकी ‘खराब’ स्थिति लगातार बनी हुई है। दिल्ली के आस पास के शहरों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखा गया और कुछ शहरों में यह सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी का दर्ज किया गया।

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले दो दिन तक वायु गुणवत्ता सूचकांक के लगातार ‘खराब’ से ‘मध्यम’ में बने रहने की आशंका है। चार बजे शाम तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक 215 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए