लाइव न्यूज़ :

Delhi Pollution: आपके इलाके में लगा है प्रदूषण का "आपातकाल", जानिए एक्यूआई कितना है

By धीरज मिश्रा | Updated: November 3, 2023 12:25 IST

दिल्ली में आप जिस भी इलाके में रह रहे हैं वहां प्रदूषण का आपातकाल लगा हुआ है। आपातकाल भी ऐसा ही कि चारों तरफ धुंध की मोटी चादर दिखाई पड़ती है। आंखों में जलन, गले में दर्द जैसी समस्या अब आम बात हो चली है। खास बात यह है कि सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता आज 'गंभीर' श्रेणी में है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार, आंखों में जलन, गले में होने लगा दर्द आनंद विहार में एक्यूआई 450 दर्ज किया गया हैदिल्ली के हर क्षेत्र में लगा है आपातकाल, 18 जगह सबसे ज्यादा जहरीली हवा

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले यह जानना काफी आवश्यक है कि वह जिस इलाके में रह रहे हैं वहां की हवा उन्हें बाहर निकलने की इजाजत दे रही है या नहीं। दरअसल, दिल्ली में आप जिस भी इलाके में रह रहे हैं वहां प्रदूषण का आपातकाल लगा हुआ है।

आपातकाल भी ऐसा ही कि चारों तरफ धुंध की मोटी चादर दिखाई पड़ती है। आंखों में जलन, गले में दर्द जैसी समस्या अब आम बात हो चली है। खास बात यह है कि सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता आज 'गंभीर' श्रेणी में है। आइए जानते हैं कि आपके इलाके की हवा कितनी प्रदूषित है। 

एक नजर में जानिए आपके इलाके का एक्यूआई कितना है

सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, दिल्ली के कई क्षेत्रों में एक्यूआई खराब श्रेणी में है। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां एक्यूआई 400 को पार कर गया है जो कि बेहद ही खराब श्रेणी है।

आनंद विहार में एक्यूआई 450 दर्ज किया गया है। बुराड़ी क्रॉसिंग में 408, बवाना में 452, द्वारका सेक्टर 8 में 445, जहांगीरपुरी में 433, मुंडका में 460, द्वारका एनएसआईटी में 406, नरेला में 433, नजफगढ़ में 414, नेहरू नगर में 400, न्यू मोती बाग में 434, पटपड़गंज में 412, ओखला फेज-2 में 415, पंजाबी बाग में 445, आरके पुरम में 417, रोहिणी में 454, वजीरपुर में 435 और शादीपुरी में 407 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

एक्यूआई कितना हो तो अच्छा कहा जाए

सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, अगर दिल्ली में एक्यूआई 0 से लेकर 50 के बीच है तो बहुत अच्छा श्रेणी में दर्ज की जाएगी। वहीं 51 से 100 के बीच है तो उसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाएगा। 101 से लेकर 200 को मध्यम श्रेणी में, 201 से 300 को खराब श्रेणी में, 301 से लेकर 400 को बहुत खराब श्रेणी में रखा जाएगा। आगे 401 से लेकर 500 तक एक्यूआई दर्ज किया जाता है तो इसे गंभीर श्रेणी में रखा जाता है। दिल्ली की हवा अभी गंभीर स्थिति में है।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीAir Quality Commissionनॉएडागुरुग्रामEnvironment MinistryNoidaFaridabadGurugram
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी