एयर मार्शल विवेक राम चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी, वायुसेना के वेस्टर्न कमांड की संभालेंगे कमान

By स्वाति सिंह | Published: July 25, 2020 06:21 PM2020-07-25T18:21:25+5:302020-07-25T18:21:25+5:30

भारतीय वायु सेना की ओर से हाल ही में एक बयान जारी कर बताया गया है कि राफेल जेट की पहली खेप इसी महीने यानी जुलाई में आ जाएगी। फ्रांस से खरीदे गए राफेल विमानों की पहली 29 जुलाई को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन लैंड करेगी।

Air Marshal Vivek Ram Chaudhary will take the responsibility, command of Western Air Force command | एयर मार्शल विवेक राम चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी, वायुसेना के वेस्टर्न कमांड की संभालेंगे कमान

एयर मार्शल विवेक राम चौधरी को 29 दिसंबर 1982 को फाइटर पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में जुड़े थे।

Highlightsविवेक राम चौधरी को पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। विवेक राम की नियुक्ति ऐसे वक्त में हो रही है जब भारत को 5 राफेल विमान भी मिलने जा रहे हैं।

नई दिल्ली: एयर मार्शल विवेक राम चौधरी ( Vivek Ram Chaudhari) को पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। वह एक अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगे। विवेक राम की नियुक्ति ऐसे वक्त में हो रही है जब भारत को 5 राफेल विमान भी मिलने जा रहे हैं। एयर मार्शल विवेक राम चौधरी (Vivek Ram Chaudhari) को 29 दिसंबर 1982 को फाइटर पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में जुड़े थे। वह एक क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर है।

एयर मार्शल विवेक राम चौधरी ऐसे समय पर वेस्टर्न कमांड की कमान संभाल रहे हैं। जब देश को राफेल की पहली खेप मिलने जा रही है। भारतीय वायु सेना को पांच राफेल जेट इस महीने 29 तारीख को तक मिल जाएंगे।

भारतीय वायु सेना की ओर से हाल ही में एक बयान जारी कर बताया गया है कि राफेल जेट की पहली खेप इसी महीने यानी जुलाई में आ जाएगी। फ्रांस से खरीदे गए राफेल विमानों की पहली 29 जुलाई को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन लैंड करेगी। इसके बाद 20 अगस्त को औपचारिक रूप से राफेल भारतीय वायुसेना में शामिल हो जाएगा।

वायुसेना की ओर से कहा गया है कि एयरक्रू और ग्राउंड क्रू ने विमान पर व्यापक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। राफेल के आने के बाद प्रयास जल्द से जल्द इसे ऑपरेशन में शामिल किया जाएगा। फ्रांस से भारत ने 36 राफेल जेट खरीदे हैं। भारत ने सितंबर, 2016 में फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों की डील की थी। यह डील तकरीबन 59 हजार करोड़ रुपये की थी। अब इसकी पहली खेप भारत को मिल जाएगी।

Web Title: Air Marshal Vivek Ram Chaudhary will take the responsibility, command of Western Air Force command

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे