लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया के सॉफ्टवेयर में खराबी का असर, रविवार को 137 उड़ानों में देरी

By भाषा | Updated: April 28, 2019 13:12 IST

एअर इंडिया समूह रोजाना करीब 674 उड़ानों का परिचालन करता है। इस समूह में उसकी सहायक कंपनियां अलायंस एअर और एअर इंडिया एक्सप्रेस भी शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देएअरलाइन के पीएसएस सॉफ्टवेयर ने तकनीकी गड़बड़ी की वजह से सुबह साढ़े तीन बजे से पौने नौ बजे तक काम करना बंद कर दिया था। एअर इंडिया समूह रोजाना करीब 674 उड़ानों का परिचालन करता है।

एअर इंडिया के चेक इन सॉफ्टवेयर में शनिवार सुबह आई खराबी का असर अब भी बरकरार है और एअरलाइन ने कहा है कि रविवार को 137 उड़ानों के आगमन-प्रस्थान में देरी होगी। एअरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को इन 137 उड़ानों में औसतन 197 मिनट की देरी होगी।

विश्वभर के हजारों यात्रियों को शनिवार सुबह बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा था जब एअरलाइन के पीएसएस सॉफ्टवेयर ने तकनीकी गड़बड़ी की वजह से सुबह साढ़े तीन बजे से पौने नौ बजे तक काम करना बंद कर दिया था। यह सॉफ्टवेयर चेक-इन, बैगेज एवं आरक्षण संबंधी कार्यों का हिसाब रखता है।

प्रवक्ता ने बताया कि सॉफ्टवेयर के पांच घंटे तक खराब रहने की वजह से शनिवार को 149 उड़ानों में देरी हुई। रविवार को इसके असर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “प्रथम खंड में देरी के कारण, 137 उड़ानों में 197 मिनट (औसत) का विलंब है।” पहले खंड में एक बार किसी विमान के समय में देरी होती है तो दूसरे एवं तीसरे खंड में भी उसमें देरी होना तय होता है।

आम तौर पर एक विमान एक दिन में एक खंड से दूसरे खंड में जाता है। उदाहरण के लिए अगर दिल्ली-मुंबई एक खंड है तो मुंबई-बेंगलुरु दूसरा खंड और बेंगलुरु-चेन्नई तीसरा खंड है। एअर इंडिया समूह रोजाना करीब 674 उड़ानों का परिचालन करता है। इस समूह में उसकी सहायक कंपनियां अलायंस एअर और एअर इंडिया एक्सप्रेस भी शामिल हैं। 

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब