लाइव न्यूज़ :

ईरान-अमेरिका में तनावः एअर इंडिया, एआई एक्सप्रेस की उड़ानों का मार्ग बदला जाएगा

By भाषा | Updated: January 8, 2020 17:23 IST

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ईरान के हवाई क्षेत्र में तनाव की इस स्थिति में ईरान के ऊपर से गुजरने वाली एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का मार्ग अस्थाई रूप से बदलने का फैसला किया गया है। इससे दिल्ली से रवाना होने वाले विमानों का उड़ान समय करीब 20 मिनट और मुंबई से रवाना होने वाले विमानों का उड़ान समय करीब 30 से 40 मिनट बढ़ सकता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देतेहरान के पास बुधवार को यूक्रेन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सभी 176 नागरिकों की मौत हो गयी। एअर इंडिया एक्सप्रेस की उन उड़ानों का मार्ग बदल रही है जो ईरान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करती हैं।

तेहरान के पास यूक्रेन के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान सरकार द्वारा कराये गये मिसाइल हमलों के कुछ घंटे बाद एअर इंडिया ने कहा कि वह अपनी और सहायक कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस की उन उड़ानों का मार्ग बदल रही है जो ईरान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करती हैं।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ईरान के हवाई क्षेत्र में तनाव की इस स्थिति में ईरान के ऊपर से गुजरने वाली एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का मार्ग अस्थाई रूप से बदलने का फैसला किया गया है। इससे दिल्ली से रवाना होने वाले विमानों का उड़ान समय करीब 20 मिनट और मुंबई से रवाना होने वाले विमानों का उड़ान समय करीब 30 से 40 मिनट बढ़ सकता है।’’

विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार सुबह भारतीय एयरलाइन्स को ईरान, इराक, ओमन खाड़ी और फारस की खाड़ी के जल क्षेत्र के ऊपर से गुजरने वाले विमानों को लेकर पूरी सावधानी अपनाने को कहा है। तेहरान के पास बुधवार को यूक्रेन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सभी 176 नागरिकों की मौत हो गयी। 

टॅग्स :मोदी सरकारएयर इंडियाईरानअमेरिकाइराकडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत