लाइव न्यूज़ :

लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में क्रू मेंबर्स से यात्री का झगड़ा, बीच रास्ते से दिल्ली वापस लौटी फ्लाइट, मामला दर्ज

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 10, 2023 11:23 IST

एयर इंडिया की फ्लाइट ने सुबह 6:35 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और कुछ देर बाद विवाद हो गया और विमान को फिर से दिल्ली आने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया की दिल्ली-लंदन (AI-111) उड़ान एक यात्री के कारण सोमवार को वापस दिल्ली आ गई।एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि यात्री का फ्लाइट क्रू मेंबर्स के साथ बीच फ्लाइट में झगड़ा हुआ था।एयरलाइन ने इस घटना पर दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

नई दिल्ली: एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन (AI-111) उड़ान एक यात्री के कारण सोमवार को वापस दिल्ली आ गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने एयरलाइन के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि यात्री का फ्लाइट क्रू मेंबर्स के साथ बीच फ्लाइट में झगड़ा हुआ था। एयरलाइन ने इस घटना पर दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उक्त यात्री इस समय पीएस दिल्ली एयरपोर्ट पर है।

एयर इंडिया की फ्लाइट ने सुबह 6:35 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और कुछ देर बाद विवाद हो गया और विमान को फिर से दिल्ली आने के लिए मजबूर होना पड़ा। उड़ान भरने के तुरंत बाद परेशानी पैदा करने वाले यात्री को उतारने के लिए उड़ान दिल्ली लौट गई। यात्री को एयरपोर्ट पर उतार दिया गया और फ्लाइट लंदन के लिए रवाना हो गई। यह पहला मौका नहीं है जब किसी यात्री ने बीच फ्लाइट में क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी की हो।

बताते चलें कि इससे पहले फरवरी में एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने कहा था कि हाल के समय में उड़ान के दौरान यात्रियों के खराब बर्ताव की घटनाओं के बाद एयरलाइन ने अपनी शराब पिलाने की नीति में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की है। 

उन्होंने ये भी कहा था, "किसी यात्री के नशे में होने की पहचान के लिए शराब नीति में इस तरह की घटनाओं की जानकारी और कार्रवाई को लेकर बदलाव किए गए हैं। लगभग रोज इस तरह के मामले आते हैं। इसकी वजह यह है कि यात्री ने विमान में सवार होने से पहले ही शराब पी होती है। अब इस तरह के मामलों की अधिक जानकारी दी जा रही है। हम ऐसे मामलों में सख्त कदम उठा रहे हैं।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :एयर इंडियादिल्लीLondon
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप