लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया ने काबुल की एकमात्र उड़ान रद्द की

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:07 IST

Open in App

एअर इंडिया ने सोमवार को पूर्वनिर्धारित अपनी दिल्ली-काबुल-दिल्ल उड़ान को रद्द कर दिया। इसके साथ ही कंपनी पश्चिमी देशों से भारत आने वाले विमानों का परिचालन अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र से करने से बच रही है। एअर इंडिया ने यह कदम काबुल हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा ‘अनियंत्रित’ स्थिति घोषित किए जाने के बाद उठाया। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत और अफगानिस्तान के बीच सोमवार को निर्धारित यह एकमात्र वाणिज्यिक उड़ान थी और एअर इंडिया एकमात्र विमानन कंपनी है जो दोनों देशों के बीच विमानों का परिचालन कर रही है। गौरतलब है कि रविवार को काबुल में तालिबान के प्रवेश से पहले ही राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया जिसके बाद अफगानिस्तान के भविष्य को लेकर अस्थिरता के बादल मंडरा रहे हैं। काबुल हवाई अड्डा प्राधिकारियों द्वारा सोमवार को जारी घोषणा (नोटम) के मुताबिक अफगानिस्तान का हवाई क्षेत्र सेना को दे दिया गया है और किसी भी विमान की आवाजाही ‘अनियंत्रित’ होगी। एक अन्य ‘नोटम’ में कहा गया कि काबुल हवाई अड्डे के नागरिक विमानन वाले हिस्से को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। इसके बाद भारत और पश्चिमी देशों के बीच उड़़ानों का परिचालन करने वाली कंपनियां जैसे ‘एअर इंडिया’, ‘यूनाइटेड एयरलाइंस’ और ‘तेरा एविया’ ने सोमवार को अफगान हवाई क्षेत्र से बचने के लिए अपनी उड़ानों के मार्गों में परिवर्तन किया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एअर इंडिया के सान-फ्रांसिस्को-दिल्ली उड़ान और शिकागो-दिल्ली उड़ान को शरजाह की ओर मोड़ा गया। इस बीच, ‘तेरा एविया’ का विमान अजरबैजान के बाकू से दिल्ली आ रहा था और सोमवार की सुबह उसने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था लेकिन तुरंत उसने ‘यू टर्न’ लिया और अफगान हवाई क्षेत्र से बचने का फैसला किया। न्यूयॉर्क से मुंबई आने वाले यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान ने भी अफगान हवाई क्षेत्र से बचने के लिए अलग और अपेक्षाकृत लंबा रास्ता चुना। विस्तार एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी दिल्ली से लंदन के बीच सप्ताह में चार उड़ानों का परिचालन करती है लेकिन उसने अफगान हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है और लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से वह वैकल्पिक रास्ते से अपने विमानों का परिचालन कर रही है। निजी विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और स्थिति की निगरानी व आकलन कर रहे हैं ताकि हमारे यात्रियों, कर्मचारियों और विमान की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें।’’ कंपनी ने कहा कि वह दिल्ली-लंदन के बीच उड़ानों की संख्या में कटौती नहीं करेगी। भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानों का परिचालन करने वाली ब्रिटिश एयरवेज ने रविवार को अफगान हवाई क्षेत्र से बचने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो