राफेल विमानों की खरीद पर वायुसेना प्रमुख का बड़ा बयान, सरकार-विपक्ष दोनों को झटका

By जनार्दन पाण्डेय | Published: September 12, 2018 11:19 AM2018-09-12T11:19:40+5:302018-09-12T11:19:40+5:30

चीन अपने हथ‌ियार लगातार मॉडर्न कर रहा है। भारत लगातार गंभीर खतरे का सामना कर रहा है।

Air Force Chief BS Dhanoa opens up on Rafale deal | राफेल विमानों की खरीद पर वायुसेना प्रमुख का बड़ा बयान, सरकार-विपक्ष दोनों को झटका

वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल चीफ बीएस धानोआ

नयी दिल्ली, 12 सितंबर: वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बरिंदर सिंह धनोआ ने बुधवार को कहा कि दुनिया में कोई भी देश उस तरह के गंभीर खतरे का सामना नहीं कर रहा है जैसा भारत कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुश्मनों के इरादे रातोंरात बदल सकते हैं और वायु सेना को उनके स्तर के बल की जरूरत है।

वायु सेना प्रमुख ने कहा कि भारत के पड़ोसी निष्क्रिय नहीं बैठे हैं और चीन जैसे देश अपनी वायु सेना का आधुनिकीकरण कर रहे हैं। ‘‘भारतीय वायु सेना के बल की संरचना, 2035’’ पर एक संगोष्ठी में धनोआ ने कहा कि सरकार भारतीय वायु सेना की क्षमताएं बढ़ाने के लिए राफेल लड़ाकू विमान और एस-400 मिसाइल खरीद रही है।

उन्होंने राफेल विमान के केवल दो बेड़ों की खरीद को उचित बताते हुए कहा कि इस तरह के खरीद के उदाहरण पहले भी रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि हालिया दिनों में विपक्ष ने राफेल विमानों के सौदे पर सत्ता पक्ष पर करारा हमला बोला था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद के मॉनसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव रखने के दौरान भारतीय सरकार पर कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के बड़े आरोप लगाए थे। इस पर भारतीय सरकार अपने सौदे को सही साबित करने के लिए परेशान नजर आई ‌थी।

लेकिन एयर मार्शल चीफ ने यह बताकर दोनों ही राजनेताओं को करारा झटका दिया है कि भारतीय वायुसेना में अभी हथ‌ियारों की कमी है। जबकि दूसरे देश लगातार अपने हथियारों को मॉडर्न बना रहे हैं। जबकि भारतीय सरकार की ओर से खरीदे गए राफेल सौदों के बारे में उन्होंने कहा है कि बस दो बेड़े ही उचित थे।


(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के सा‌थ)

Web Title: Air Force Chief BS Dhanoa opens up on Rafale deal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे