लाइव न्यूज़ :

चीन सीमा से सटे क्षेत्र में हाई अलर्ट पर वायुसेना, एयरफोर्स चीफ कर रहे हैं लेह एयरबेस का दौरा

By अनुराग आनंद | Updated: June 19, 2020 14:59 IST

वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने लेह एयरबेस की तैयारी और जरूरतों का जायजा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन व पाकिस्तान के बॉर्डर क्षेत्र के लिहाज से लेह और श्रीनगर एयरबेस काफी अहम हैं।वायुसेना ने मिराज 2000 की फ्लीट को भी लद्दाख क्षेत्र के पास मूव कर लिया है।इससे पहले सुखोई-30 को भी अलर्ट पर रखा गया है। 

नई दिल्ली: भारत व चीन सीमा पर दोनों देशों के सेनाओं के बीच तनाव जारी है। आज (शुक्रवार) राजधानी दिल्ली में चीन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक होने जा रहा है। वहीं, किसी भी स्थिति में चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए वायुसेना अलर्ट पर है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, बुधवार की देर रात वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने लेह स्थित एयरबेस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसी भी विशेष परिस्थिति के लिए वायुसेना के जवानों को तैयार रहने के लिए कहा है। 

सीडीएस बिपिन रावत व सेना प्रमुख एमएम नरवणे से मिलकर एयर चीफ पहुंचे लेह

बता दें कि चीन के साथ जारी विवाद में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और सेना प्रमुख एमएम नरवणे से मुलाकात करने के बाद आरकेएस भदौरिया लेह पहुंचे थे।

दरअसल, बॉर्डर के पास लेह और श्रीनगर एयरबेस काफी अहम हैं। ऐसे में वायुसेना प्रमुख ने यहां की तैयारी और जरूरतों का जायजा लिया है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, वायुसेना ने मिराज 2000 की फ्लीट को भी लद्दाख क्षेत्र के पास मूव कर लिया है, ताकि चीन के पास बॉर्डर पर तुरंत मूव किया जा सके। इसी फ्लीट ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। इससे पहले सुखोई-30 को भी अलर्ट पर रखा गया है। 

चीन से झड़प में 20 जवान शहीद और 10 जवान को बाद में चीन ने किया रिहा

चीन सीमा पर गलवान वैली में सोमवार की रात को दोनों सेनाओं के बीच हुई झड़पों में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा, चीनी सेना द्वारा बंधक बनाए गए दो अफसरों व 8 जवानों की कल देर रात को रिहाई हुई है। इस मामले पर भारतीय सेना ने खामोशी अख्तियार कर ली है।

वह इन खबरों का न ही खंडन कर रही है न ही पुष्टि। हालांकि, कल दोपहर को उसने एक बयान जारी कर दावा किया था कि कोई भारतीय सैनिक चीनी कब्जे में नहीं है। 

मिलने वाली खबरें कहती हैं कि 1962 के युद्ध के बाद पहली बार चीनी सेना ने सोमवार रात की लड़ाई के दौरान ‘बंधक’ बनाए गए भारतीय सैनिकों में से 10 को कल तभी रिहा किया जब दोनों मुल्कों के बीच मेजर जनरल लेवल की बातचीत हुई।

बताया जाता है कि रिहा किए जाने वालों में भारतीय सेना के दो मेजर रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं और 8 अन्य रैंक के हैं। याद रहे इस समाचार पत्र ने इसके प्रति खबर मंगलवार को ही दे दी थी कि चीनी सेना के कब्जे में भारतीय सेना के कुछ अफसर और जवान हैं।

टॅग्स :चीनइंडियालद्दाखमिराज 2000
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज