लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम विधायक पर एक शख्स ने मारपीट का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 19:32 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 दिसंबर यहां 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के एक विधायक मुमताज अहमद खान पर उनका अभिवादन न करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

व्यक्ति ने चारमीनार विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और टीवी चैनलों को यह भी बताया कि विधायक ने शनिवार की रात उसे मारा, जब वह अपने घर के पास बैठा था।

एक सीसीटीवी फुटेज में विधायक कथित तौर पर उस व्यक्ति को थप्पड़ मारते और एक अन्य व्यक्ति उसे धक्का देते हुए दिख रहे हैं।

शिकायकर्ता ने कहा, “मुझे मारने के बाद, विधायक ने कहा कि मैंने उसे ‘सलाम’ नहीं किया। मैं ‘सलाम’ क्यों कहूं जब मैंने उसे पहले कभी देखा ही नहीं।” उसने विधायक के रिश्तेदारों पर उसे गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।

व्यक्ति ने कहा, " मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि मुझे पता है कि कोई कार्रवाई नहीं होगी।" उसने कहा कि उसने एआईएमआईएम अध्यक्ष एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी से शिकायत की थी और कहा: "असद साहब को इस पर ध्यान देना चाहिए, और अगर वह (विधायक) आपकी नहीं सुनते हैं, तो उन्हें हटा दें।"

पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। हम सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं। हमले का कथित तौर पर शिकार हुए व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है।” पुलिस ने कहा आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो