लाइव न्यूज़ :

कोरोना मरीज के लिए एम्स के स्टाफ ने सफदरजंग अस्पताल में बेड मुहैया कराने के लिए मांगे 5 लाख रुपये, गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 18, 2021 08:13 IST

दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराने के लिए बेड मुहैया कराने को लेकर कोरोना मरीज के परिवार ने एम्स के एक स्टाफ पर 5 लाख रुपए की मांग करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि उन्होंने पहले ही स्टाफ को 2.8 लाख रुपए दे दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देएम्स में कोविड रोगी को भर्ती कराने के नाम पर स्टाफ ने मांगे 5 लाख रुपए, गिरफ्तारपुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी बहन के साथ मिलकर मांगे थे पैसेआरोपी एम्स में लैब सहायक के रूप में काम करता था

दिल्ली: सफदरगंज अस्पताल में एक बेड के लिए कोविड मरीज के परिवार से कथित तौर पर 5 लाख रुपए की मांग करने के आरोप में एम्स के स्टाफ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एम्स में एक लैब सहायक के रूप में काम करता था और मामले में उसकी बहन को भी गिरफ्तार किया गया है। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार रोहिणी डीसीपी प्रणव तायल ने बताया, 'आरोपियों की पहचान पंकज कुमार और उसकी बहन रामकवलप्रीत कौर उर्फ ममता के रूप में हुई है । पंकज एम्स में हेमटोलॉजी लैब में काम करता था जबकि कवलप्रीत एक नर्स थी और वर्तमान में वह काम नहीं कर रही थी ।' 

प्रणव तायल ने बताया, 'हमें एक हरिपाल कुमार नाम के व्यक्ति की कोविड हेल्पलाइन पर शिकायत मिली थी , जिसने आरोप लगाया कि दो लोगों ने उसकी पत्नी को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराने के नाम पर 2.8 लाख रुपए लिए ।हरिपाल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि हरिपाल को पंकज का कंटेक्ट नम्बर मिला था , जब उसने उसे फोन किया तो पंकज ने उसे अस्पताल में बेड के लिए 5 लाख रुपए की मांग की । बाद में उसने अपनी बहन का फोन नंबर भेजा और दंपती को कहा कि ये आपकी मदद करेगी ।'  

डीसीपी ने कहा कि 'हरिपाल का बेटा कौर के संपर्क में था लेकिन उसकी मां को सफदरगंज अस्पताल में उनके सहयोग के बिना ही अस्पताल में भर्ती करा लिया था । वही आरोपी ने इस बात का दावा किया कि उनकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 5 लाख रुपए की मांग की थी । हरिपाल ने उन्हें 2.8 लाख की मांग की थी । पैसे लेने के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए और वहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया ।'

टॅग्स :एम्सदिल्लीदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब