लाइव न्यूज़ :

AIIMS में आज से शुरू होगा कोवैक्सीन का ह्मयूमन ट्रायल, कोविड-19 का टीका तैयार करने में जुटी हैं 7 भारतीय दवा कंपनियां

By निखिल वर्मा | Updated: July 20, 2020 10:45 IST

भारत में कोरोना वायरस केसों की संख्या 11 लाख पार पहुंच गई है जबकि इस खतरनाक बीमारी से अब तक 27 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है.

Open in App
ठळक मुद्दे 07428847499 नंबर पर कॉल करके वैक्सीन ट्रायल के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया जा सकता है. पहले चरण में टीके का 375 लोगों पर परीक्षण किया जाएगा भारत बायोटेक को वैक्सीन ‘कैंडिडेट’ कोवैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण की अनुमति मिली है. 

एम्स दिल्ली में स्वदेशी कोवैक्सीन वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल सोमवार यानी 20 जुलाई से शुरू हो जाएगा. शनिवार को दिल्ली एम्स की एथिक्स कमेटी (आचार समिति) ने कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन ह्यूमन फेज-1 ट्रायल को शनिवार को मंजूरी दी थी. बताया जा रहा है कि ह्यूमन ट्रायल के लिए 10 घंटे के अंदर 1000 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया है. फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों को एनरोलमेंट की अनुमति दी गई है. वैक्सीन को लेकर अन्य 12 सेंटर्स ने पहले ही परीक्षण शुरू कर दिया है क्योंकि उन्हें पहले ही मंजूरी मिल चुकी है.

एम्स के प्रोफेसर डॉक्टर संजय राय के मुताबिक, 07428847499 नंबर पर कॉल करके वैक्सीन ट्रायल के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया जा सकता है. डॉक्टर संजय राय के मुताबिक, सिर्फ 18 साल से ऊपर और 55 साल से कम उम्र के लोग ही ट्रायल में शामिल हो सकेंगे. जिस शख्स पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल होगा उसका कोविड टेस्ट किया जाएगा. पहले चरण में टीके का 375 लोगों पर परीक्षण किया जाएगा जिनमें से अधिकतम 100 लोग एम्स से हो सकते हैं. परीक्षण में शामिल होने के इच्छुक लोग एम्स की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

कोविड-19 का टीका तैयार करने में जुटी हैं सात भारतीय दवा कंपनियां

कम से कम सात भारतीय दवा कंपनियां कोरोना वायरस संक्रमण का टीका तैयार करने में जुटी हैं। वैश्विक स्तर पर इस जानलेवा महामारी के प्रसार को रोकने के लिए टीका बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. दुनियाभर में अब तक 1.4 करोड़ लोग इस वायरस से संकमित हो चुके हैं. अब तक यह महामारी वैश्विक स्तर पर छह लाख से अधिक लोगों की जान ले चुकी है. 

घरेलू फार्मा कंपनियों की बात की जाए, तो भारत बायोटेक, सीरम इंस्टिट्यूट, जायडस कैडिला, पैनेशिया बायोटेक, इंडियन इम्यूनोलॉजिकस, मायनवैक्स और बायोलॉजिकल ई कोविड-19 का टीका तैयार करने का प्रयास कर रही है. हालांकि, कोई टीका या वैक्सीन बनाने के लिए कई साल परीक्षण और उसके बाद उत्पादन के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत होती है. लेकिन इस महामारी की वजह से वैज्ञानिक कुछ महीनों में इसका टीका बनाने की उम्मीद कर रहे हैं.

भारत बायोटेक को वैक्सीन ‘कैंडिडेट’ कोवैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण की अनुमति मिली है. इसका विनिर्माण कंपनी के हैदराबाद कारखाने में किया जाएगा. कंपनी ने पिछले सप्ताह मानव क्लिनिकल परीक्षण शुरू किया है.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाएम्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया