लाइव न्यूज़ :

एम्स ने विसरा जांच का हिसाब देने से किया इनकार, आरटीआई में खुलासा

By नितिन अग्रवाल | Updated: December 29, 2020 13:28 IST

एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सोलॉजी विभाग के डॉ. मिलाओ ताबिन ने बताया कि पिछले साल 2019 में एम्स में 2491 पोस्टमार्टम किए गए.

Open in App
ठळक मुद्देविसरा के नमूनों का विश्लेषण फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी(एफएसएल) में किया जाता है. फॉरेंसिक चिकित्सक बिना किसी देरी के पोस्टमार्टम में अपनी अंतिम रिपोर्ट दे देते हैं. लंबित मामलों के अतिरिक्त एम्स में विसरा जांच का कोई भी मामला बकाया नहीं हैं.

नई दिल्लीः साल 2020 में राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक में भूचाल खड़ा करने वाले सबसे चर्चित अभिनेता सुशांत सिंह मामले में विसरा की फॉरेंसिक जांच के आधार पर जांच का रुख मोड़ने वाले देश के सबसे प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में विसरा जांच का कोई हिसाब नहीं रखा जाता है.

पिछले एक साल में यहां लगभग 2500 पोस्टमार्टम किए गए, लेकिन सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी में एम्स ने लोकमत समाचार को बताया जो कुछ बताया उससे मालूम होता है कि साल भर में की गई विसरा जांच के आंकड़े रखना तो दूर तैयार ही नहीं किए जाते हैं.

एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सोलॉजी विभाग के डॉ. मिलाओ ताबिन ने बताया कि पिछले साल 2019 में एम्स में 2491 पोस्टमार्टम किए गए. लेकिन हर साल कितने विसरा की जांच की जानकारी संरक्षित की जाती है इसका कोई हिसाब नहीं है.

इतना ही नहीं विभाग ने यह भी जानकारी नहीं दी कि किस राज्य से कितनी विसरा जांच की गई. हालांकि उन्होंने विसरा जांच में किसी भी प्रकार की देरी से साफ इनकार किया. विसरा जांच में देरी के सवाल पर उन्होंने बताया कि विसरा के नमूनों का विश्लेषण फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी(एफएसएल) में किया जाता है.

जांच अधिकारी द्वारा जैसे ही विसरा रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाती है फॉरेंसिक चिकित्सक बिना किसी देरी के पोस्टमार्टम में अपनी अंतिम रिपोर्ट दे देते हैं. हालांकि उन्होंने साफ किया एफएसएल के स्तर पर लंबित मामलों के अतिरिक्त एम्स में विसरा जांच का कोई भी मामला बकाया नहीं हैं.

टॅग्स :एम्सआरटीआईभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील